कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

by | Jul 23, 2026 | National

Jul 23, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही हैं।

बलतेज पन्नू ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि देशभर में लाखों छात्र अपने भविष्य और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे समय में विपक्ष को छात्रों की आवाज़ बुलंद करने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए।

‘पंजाब में पेपर लीक नहीं, नकल का मामला था’

पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यकाल में पंजाब में किसी भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि फरीदकोट में जिस घटना का जिक्र किया जा रहा है, वह पेपर लीक नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के जरिए कथित नकल का मामला था। उनके अनुसार संबंधित उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर ही पकड़ लिया गया था और पुलिस ने तत्काल कानूनी कार्रवाई की थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर इस घटना को “पेपर लीक” बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना

AAP नेता ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल में हुए कथित पेपर लीक मामलों पर जवाब देना चाहिए। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि भाजपा शासन के दौरान देशभर में कई पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ।

उन्होंने कहा कि छात्र आज न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में उलझा हुआ है।

‘युवाओं की आवाज़ उठाती रहेगी AAP’

बलतेज पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों तथा भविष्य से जुड़े मुद्दों को हर मंच पर उठाती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता तथ्यों और राजनीतिक आरोपों के बीच अंतर समझती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.582...

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच परीक्षा प्रणाली, बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch