Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

by | Jul 23, 2026 | Crime

Jul 23, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर उससे हजारों रुपये भी ले लिए।

युवक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वह लंबे समय से युवती के संपर्क में था। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर लगातार बातचीत होती रही और इसी दौरान शादी को लेकर भरोसा दिलाया गया। युवक का आरोप है कि जब वह रिश्ते को आगे बढ़ाने और शादी की बात करने के लिए युवती के घर पहुंचा तो उसे साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया गया।

परिवार पर भी लगाए आरोप

युवक का कहना है कि युवती के परिवार के सदस्यों ने भी उससे कोई बातचीत नहीं की और शादी से इनकार करते हुए उसे वापस भेज दिया। उसका आरोप है कि शादी का झांसा देकर उससे आर्थिक लाभ लिया गया, लेकिन अब वादा पूरा नहीं किया जा रहा।

इंसाफ की मांग

पीड़ित युवक ने पूरे मामले में प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। उसने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसके साथ बड़ा धोखा हो जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.582...

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज नहीं दबेगी

NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच परीक्षा प्रणाली, बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch