जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और ₹70 हजार ड्रग मनी बरामद

by | Jun 17, 2026 | Crime

Jun 17, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और 70 हजार रुपये की कथित ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में दर्ज एक मादक पदार्थ तस्करी मामले की जांच के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस की तीन गाड़ियों में सवार करीब डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मियों की विशेष टीम आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ दोधी निवासी फतेहचक कॉलोनी, तरनतारन के घर पहुंची। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह और इंस्पेक्टर संदीप कोचा कर रहे थे।

डेढ़ घंटे चली तलाशी, मिली हेरोइन और नकदी

पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर उसके घर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को 270 ग्राम हेरोइन और 70 हजार रुपये नकद बरामद हुए, जिन्हें ड्रग तस्करी से जुड़ी रकम बताया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के तस्करों से जुड़े तार

सूत्रों के मुताबिक जसप्रीत सिंह का संबंध जम्मू-कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में सक्रिय कुछ कथित ड्रग तस्करों से पाया गया है। नगरोटा पुलिस ने पहले कुछ आरोपियों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें नशे की खेप तरनतारन निवासी जसप्रीत सिंह उपलब्ध करवाता था।

इसी जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया और आगे की जांच शुरू की।

पहले भी दर्ज हो चुका है नशा तस्करी का मामला

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जसप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी हेरोइन बरामदगी का मामला दर्ज हो चुका है। वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी लंबे समय से ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और जम्मू-कश्मीर तक हेरोइन की सप्लाई करता रहा है।

परिवार की जिम्मेदारी और आरोपों की जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी घर-घर दूध पहुंचाने का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे और कैंसर पीड़ित बुजुर्ग मां शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।

फिलहाल जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस संयुक्त रूप से ड्रग तस्करी नेटवर्क के अन्य संभावित लिंक की जांच में जुटी हुई हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

मोहाली। पंजाब सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण कर्मचारी हितैषी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घर से अधिकतम...

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को नगर निगम (एमसी) और डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें इन सरकारी दफ्तरों और शहर...

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते रतन नगर शहीद बाबू लाभ सिंह नगर का है, जहां सोमवार तड़के करीब दो दर्जन गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की इस सनसनीखेज घटना...

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला ए.टी.आई. रोड स्थित करतार चौक के पास का है, जहां मंगलवार तड़के करीब 4 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने एक अकेली महिला को घेरकर लूटने की कोशिश की। हालांकि बदमाशों को उस समय बड़ा...

सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है

सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही कथित वीडियो को पूरी तरह फर्जी करार देते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल के इशारे पर उन्हें बदनाम करने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch