सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है

by | Jun 16, 2026 | International

Jun 16, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही कथित वीडियो को पूरी तरह फर्जी करार देते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल के इशारे पर उन्हें बदनाम करने और उनकी सरकार के जनहितैषी फैसलों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उनकी सरकार ने बेअदबी के मामलों में सख्त कानून लागू किया है, तब से उनके खिलाफ झूठा और भ्रामक प्रचार शुरू हो गया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ राजनीतिक ताकतें पंजाब के हित में लिए जा रहे फैसलों से घबराकर इस तरह की हरकतों पर उतर आई हैं।

वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं: मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वह नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह पहले ही श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के समक्ष अपनी बात रख चुके हैं।

मान ने कहा कि वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति का चेहरा और शारीरिक बनावट उनसे बिल्कुल मेल नहीं खाती, इसके बावजूद उनके राजनीतिक विरोधी जानबूझकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोच्च, हमेशा सम्मान के साथ झुकाया सिर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह श्री अकाल तख्त साहिब को सर्वोच्च मानते हैं और हमेशा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ इसके सामने सिर झुकाते हैं। उन्होंने कहा कि वह कभी भी श्री अकाल तख्त साहिब के खिलाफ सोच भी नहीं सकते और न ही भविष्य में ऐसा कोई कदम उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी, किसानी, जवानी और गुरु साहिबान की बाणी की रक्षा के लिए उनकी सरकार लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है, लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा।

सुखबीर बादल और अकाली दल पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि कुछ धार्मिक संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म का सहारा लेकर उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

मान ने कहा कि पंजाब की जनता और संगत सब कुछ समझती है और जानती है कि किस प्रकार राजनीतिक प्रभाव के तहत फैसले करवाए जाते हैं।

बेअदबी विरोधी कानून पर भी दी सफाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विपक्षी दल सवाल उठाते थे कि बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून क्यों नहीं बनाया जा रहा। अब जब उनकी सरकार कानून लेकर आई है तो वही लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सब कुछ देख रही है और समझ रही है कि कौन लोग बेअदबी के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

संगत से की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नानक नाम लेवा संगत से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के झूठे और भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला हमेशा जनता और संगत के हाथ में होता है।

मान ने कहा कि जब तक उन्हें पंजाब की सेवा की जिम्मेदारी मिली हुई है, तब तक वे राज्य, उसके अधिकारों और लोगों के हित में बेखौफ होकर फैसले लेते रहेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

पंजाब की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात, घर से 40 किलोमीटर के दायरे में होगी तैनाती

मोहाली। पंजाब सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण कर्मचारी हितैषी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घर से अधिकतम...

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना में फिर बम धमाके की धमकी, DC ऑफिस और नगर निगम को उड़ाने वाला ईमेल मिलने से हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को नगर निगम (एमसी) और डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें इन सरकारी दफ्तरों और शहर...

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रतन नगर में चलीं दो दर्जन गोलियां

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते रतन नगर शहीद बाबू लाभ सिंह नगर का है, जहां सोमवार तड़के करीब दो दर्जन गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की इस सनसनीखेज घटना...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और ₹70 हजार ड्रग मनी बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और ₹70 हजार ड्रग मनी बरामद

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से 270 ग्राम हेरोइन और 70 हजार रुपये की कथित ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में दर्ज एक मादक पदार्थ तस्करी मामले की...

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

लुधियाना में महिला की बहादुरी, 4 लुटेरों से अकेले भिड़ी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला ए.टी.आई. रोड स्थित करतार चौक के पास का है, जहां मंगलवार तड़के करीब 4 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने एक अकेली महिला को घेरकर लूटने की कोशिश की। हालांकि बदमाशों को उस समय बड़ा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch