निवेशकों के लिए बड़ी खबर, सोना और चांदी दोनों में जबरदस्त तेजी
सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार बढ़त दर्ज की। जालंधर सराफा एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखने को मिली। सराफा बाजार में चांदी का भाव बढ़कर 2,59,200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल तेज हो गई है।
MCX पर भी सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल
घरेलू वायदा बाजार MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में भी सोमवार सुबह सोना और चांदी दोनों मजबूत स्थिति में नजर आए।
MCX पर 24 कैरेट सोना 2,574 रुपये (1.71 फीसदी) की बढ़त के साथ 1,53,102 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।
दूसरी ओर चांदी ने सोने से भी अधिक तेजी दिखाई। MCX पर चांदी की कीमत 5,717 रुपये (2.32 फीसदी) बढ़कर 2,51,903 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।
निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने के कारण सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में भी कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।









