मोहाली में AAP का शक्ति प्रदर्शन: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने नगर निगम चुनाव जीत पर जनता का जताया आभार

by | Jun 14, 2026 | National

Jun 14, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

गर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की शानदार जीत के बाद मोहाली में आयोजित विशाल रोड शो के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जनता का धन्यवाद किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि पंजाब में विकास और जनकल्याण की नई राजनीति की शुरुआत AAP सरकार ने की है।

रोड शो को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब ने अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस की सरकारों का दौर देखा है, जिनके शासनकाल में नशे का कारोबार बढ़ा और राज्य विकास से भटक गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अथक प्रयासों से पंजाब को उस अंधेरे दौर से बाहर निकालकर प्रगति के मार्ग पर लाने का काम किया है।

केजरीवाल ने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल के बाद भी जनता का जो प्यार और समर्थन आम आदमी पार्टी को मिल रहा है, वह पंजाब के इतिहास में अभूतपूर्व है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के नेताओं को कार्यकाल के कुछ वर्षों बाद गांवों में जाने तक में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, जबकि आज लोग बड़ी संख्या में AAP सरकार का स्वागत कर रहे हैं।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पंजाब में मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजनाएं, सड़क निर्माण, नहरों के जरिए सिंचाई और किसानों को दिन में बिजली जैसी कई योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने गांवों और मोहल्लों में जाकर सरकार के कार्यों की जानकारी दें और आगामी चुनावों में भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन जुटाएं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर सरबजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वे युवा, ऊर्जावान और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरबजीत सिंह अपने पिता की तरह जनता की सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों का प्यार और विश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पारंपरिक राजनीतिक दलों ने दशकों तक राज्य को लूटा और जनता की भावनाओं का शोषण किया। लेकिन अब पंजाब के लोगों ने ईमानदार राजनीति को अपनाकर बदलाव का रास्ता चुना है।

मान ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में जनता ने राजनीतिक परिवारवाद को नकारते हुए ईमानदार सरकार को मौका दिया, जिसके परिणामस्वरूप पंजाब तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सिंचाई व्यवस्था में सुधार का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष पंजाब ने 96 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया है। सरकार ने लगभग 14,000 किलोमीटर लंबी जलधाराएं और पाइपलाइनें बिछाईं तथा किसानों के लिए 21,000 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराया है। इससे खेती को बड़ा लाभ मिला है और भूजल स्तर में भी सुधार देखने को मिला है।

उन्होंने बताया कि पंजाब में 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को दिन के समय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है। अब तक इस योजना के तहत 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज कराया जा चुका है।

महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके तहत महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

रोड शो के दौरान मोहाली के विभिन्न इलाकों में लोगों ने फूल बरसाकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का स्वागत किया। बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों पर उमड़े और पार्टी के पक्ष में नारे लगाए।

इस अवसर पर AAP पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, बरिंदर कुमार गोयल, लोकसभा सांसद मालविंदर सिंह कंग सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
Guru Purnima पर शर्मनाक घटना: 11वीं के छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

Guru Purnima पर शर्मनाक घटना: 11वीं के छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर, जब देशभर में गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है, पंजाब के माछीवाड़ा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल के 11वीं कक्षा के नाबालिग छात्र पर अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल पर हमला करने और...

700 ग्राम की नन्हीं जान ने जीती जिंदगी की जंग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बनी परिवार की सबसे बड़ी ताकत

700 ग्राम की नन्हीं जान ने जीती जिंदगी की जंग, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बनी परिवार की सबसे बड़ी ताकत

पंजाब के नवांशहर से एक बेहद प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। महज 27 सप्ताह की गर्भावस्था में जन्मी और केवल 700 ग्राम वजन वाली एक नवजात बच्ची ने जिंदगी की कठिन जंग जीत ली। करीब 50 दिनों तक NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में चले गहन उपचार के बाद...

8 लाख की रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार! विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख मांगने का आरोप

8 लाख की रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार! विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख मांगने का आरोप

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डेराबस्सी स्थित माइनिंग विभाग के सब डिविजनल ऑफिसर (SDO) रमनजोत सिंह को कथित तौर पर 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी-करप्शन एक्शन के टोल-फ्री हेल्पलाइन पर मिली...

31 जुलाई को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

31 जुलाई को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को पूरे राज्य में गजटेड अवकाश (Gazetted Holiday) घोषित किया है। यह अवकाश महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर घोषित किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम (Corporations), सरकारी एवं...

लॉटरी ने रचा नया इतिहास, 21 लाख का पहला पुरस्कार जालंधर की बलजीत कौर को मिला

लॉटरी ने रचा नया इतिहास, 21 लाख का पहला पुरस्कार जालंधर की बलजीत कौर को मिला

गोवा सरकार द्वारा संचालित राजश्री लॉटरी की लोकप्रिय राजश्री 50 वीकली लॉटरी ने 1000 दिनों से अधिक का सफल सफर पूरा करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर आयोजित विशेष "किस्मत ऑन सेलिब्रेशन" कार्यक्रम में कंपनी ने दावा किया कि अब तक 16 लाख से अधिक विजेताओं...

Get In Touch
close slider

Get In Touch