जालंधर में सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, 400 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

by | May 19, 2026 | News

May 19, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर के रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में मंगलवार से 4 दिवसीय पंजाब स्टेट सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई। पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 22 मई 2026 तक चलेगी, जिसमें राज्यभर से करीब 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

‘खेल माहौल बदलने के लिए प्रतिबद्ध है मान सरकार’

टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक एवं पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान सरदार अमृतपाल सिंह सुखानंद ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार खेल बजट को 350 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1791 करोड़ रुपये किया गया है, जो सरकार की खेलों के प्रति गंभीर सोच को दर्शाता है।

23 जिलों से पहुंचे खिलाड़ी, 500 मैच होंगे

पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि टूर्नामेंट को खिलाड़ियों का जबरदस्त समर्थन मिला है। राज्य के 23 जिलों से 600 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।

उन्होंने बताया कि अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में लड़के और लड़कियों के कुल 10 इवेंट खेले जाएंगे। अगले चार दिनों में करीब 500 मुकाबले होंगे, जबकि फाइनल मैच 22 मई को आयोजित किए जाएंगे।

विजेताओं को नकद पुरस्कार और आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे। खिलाड़ियों और कोचों की सुविधा के लिए खाने-पीने और रिफ्रेशमेंट की विशेष व्यवस्था की गई है।

दिवंगत खिलाड़ियों को दी श्रद्धांजलि

इस दौरान एसोसिएशन ने राज्य के दो युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों स्वर्गीय मयंक शर्मा और साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी सड़क हादसों में मौत हो गई थी। उनकी याद में अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में दो विशेष ट्रॉफियां शुरू की गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मान्या रलहन सम्मानित

जालंधर की अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मान्या रलहन को फ्रांस में आयोजित सेंट डेनिस ओपन में कांस्य पदक जीतने पर मुख्य अतिथि द्वारा 31 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डीबीए के कोषाध्यक्ष पलविंदर जुनेजा, हरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, पंजाब मसीह, धीरज शर्मा, सचिन रत्ती और वरुण कुमार समेत कई खेल हस्तियां मौजूद रहीं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.582...

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch