30 साल बाद कंडी इलाके में पहुंचा नहरी पानी, किसानों के चेहरे खिले

by | May 19, 2026 | National

May 19, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के कंडी इलाके के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दशकों के लंबे इंतजार के बाद अब बलाचौर के खेतों तक पहली बार नहरी पानी पहुंचना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में शुरू की गई काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना इलाके की खेती और किसानों की जिंदगी बदलने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

बिस्त दोआब नहर से जुड़ी इस महत्वाकांक्षी परियोजना के जरिए उन क्षेत्रों तक सिंचाई सुविधा पहुंचाई जा रही है, जहां पिछले करीब 30 वर्षों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई थी। अब तक यहां के किसान केवल बारिश और लगातार नीचे जा रहे भूजल स्तर के भरोसे खेती करने को मजबूर थे।

पथरीली जमीन और सूखे से परेशान थे किसान

बलाचौर का कंडी इलाका अर्ध-पहाड़ी और पथरीली जमीन वाला क्षेत्र माना जाता है, जहां ट्यूबवेल भी अधिक प्रभावी साबित नहीं होते थे। पानी की कमी के कारण हर साल फसलों को नुकसान उठाना पड़ता था और हजारों एकड़ जमीन सूखे की मार झेलती थी। लेकिन अब नहरी पानी पहुंचने से किसानों में नई उम्मीद जगी है।

38 गांवों की 11,500 एकड़ जमीन को मिलेगा लाभ

शहीद भगत सिंह नगर जिले में नहर के दाहिने किनारे पर तैयार की गई यह योजना इलाके के लिए किसी जीवनरेखा से कम नहीं मानी जा रही। इस प्रोजेक्ट के तहत 38 गांवों की करीब 11,500 एकड़ कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी।

इस योजना की खास बात यह है कि इलाके की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पानी को करीब 300 फुट ऊंचाई तक उठाकर 221 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पहुंचाया जाएगा। बंद पाइपलाइन सिस्टम होने के कारण पानी की बर्बादी भी नहीं होगी।

सोलर प्लांट से चलेगी योजना

सरकार ने इस प्रोजेक्ट को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए 1300 किलोवाट का सोलर प्लांट भी स्थापित किया है। इससे योजना को चलाने का खर्च कम होगा और ऊर्जा की बचत भी होगी। सरकार का दावा है कि यह पंजाब में आधुनिक जल प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम है।

110 गांवों तक बढ़ेगा सिंचाई का दायरा

इस परियोजना का असर बड़े स्तर पर देखने को मिलेगा। बलाचौर कंडी क्षेत्र में नहरी सिंचाई का दायरा अब 72 गांवों की 28,205 एकड़ जमीन से बढ़कर 110 गांवों की 39,705 एकड़ तक पहुंच जाएगा। लंबे समय से ‘डार्क ज़ोन’ घोषित क्षेत्रों के लिए यह योजना बड़ी राहत मानी जा रही है।

स्थानीय किसानों ने भी इस योजना का स्वागत किया है। किसानों का कहना है कि पहले खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर थी, लेकिन अब नहरी पानी मिलने से खेती को लेकर भरोसा और सुरक्षा दोनों बढ़े हैं।

काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना को केवल सरकारी परियोजना नहीं बल्कि पंजाब के कंडी इलाके के किसानों के लिए नई उम्मीद और बेहतर भविष्य की शुरुआत माना जा रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा युवाओं के आंदोलन से घबराई, ‘आप’ पर लगा रही बेबुनियाद आरोप – बलतेज पन्नू

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी तथा पंजाब सरकार...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने दो नेटवर्क तोड़े, 6.582 किलो हेरोइन और ₹9.90 लाख बरामद

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.582...

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

Instagram पर प्यार, शादी का वादा और फिर इनकार! युवक ने लगाया हजारों रुपये ठगने का आरोप

पंजाब के तरनतारन जिले से सोशल मीडिया के जरिए हुई कथित ठगी और शादी के वादे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद फिरोजपुर की एक युवती ने उससे शादी का भरोसा दिलाया और इसी दौरान कथित तौर पर...

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

Punjab Weather Alert: पंजाब में बारिश का कहर जारी, 23 जिलों में अलर्ट

पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी लगातार जारी रही, जिससे राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने...

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी  रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का ट्रैप सफल: एक्साइज विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर स्थित एक्साइज विभाग में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch