अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

by | May 13, 2026 | News

May 13, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अमृतसर में परिवहन विभाग ने बकाया राशि और लंबित चालान नहीं भरने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में कई वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और अब इनके खिलाफ जब्ती अभियान भी चलाया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आर.टी.ए. अमृतसर हितेश कुमार ने बताया कि जिन वाहन मालिकों ने सरकारी बकाया राशि जमा नहीं करवाई है या जिनके खिलाफ रिकवरी संबंधी कार्रवाई लंबित है, उन्हें तुरंत बकाया जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित लोग बिना देरी अपने मामलों को नियमित करवाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

आरटीए के मुताबिक अमृतसर पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सड़क पर चलते पाए जाने वाले किसी भी ब्लैकलिस्ट वाहन को मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत जब्त किया जाएगा।

हितेश कुमार ने बताया कि ब्लैकलिस्ट किए गए वाहनों और डिफॉल्टरों की पूरी सूची आरटीओ कार्यालय अमृतसर में उपलब्ध है। वाहन मालिक अपने वाहन की स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं ताकि आगे किसी परेशानी से बचा जा सके।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि वाहन मालिक जल्द से जल्द अपने लंबित चालानों की कंपाउंडिंग फीस जमा नहीं करवाते हैं तो उनके वाहन जब्त किए जा सकते हैं।

विभाग की अपील

आरटीए अमृतसर ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने लंबित बकाया और चालानों का भुगतान तुरंत करें ताकि कानूनी कार्रवाई और वाहन जब्ती से बचा जा सके।

यह वाहन किए गए है Blacklist 

 

PB46M8326, RJ14PF9650, AR01W5900, AR208538, PB05AN3511, PB2209853, PB02EH6014, RJ27PC1099, PB02E50285, PB05AB6528, RJ20EA1359, MP44ZC9557, AR01V0555, PB02EG4351, HP12C2515, PB02CR8382, NL0780566, UP31BT7097, RJ07PB3477, MP44ZD7999, PB02DF2566, NL0787077, UP80FT5474, PB0603427, UK30PA3070, AR01V0555, JKD2CX0957, HR55N7710, AR01U5515, AR01W0999, PB06J2227, RJ07GF1872, RJ13BB4751, PB11CB2803, PB02DT5795, PB02EC4352, PB04AC2339, PB08BN5142, PB13BA6143, PB02CR8044, NL0787077, PB05AQ9690, PB06BE1353, PB06BC0987, PB02DH9798, PB02DT5375, PB02EY1953, PB02BA9629, PB02BK9444, PB02AJ6641, PB02CR8767, PB02BC8767, PB02BC9877, PB07AS9885, PB016785, PB02CR6043, PB05J9906, PB02BV5628, PB02DF4350, PB10EH8228, PB05AB1290, PB02AL5494, PB46M9092, PB23E8517, PB02EA9025, JK03H8843, JK03E8843, PB05AL9557, PB10HZ8791, HP12K8491, JK02BK1747, PB09H9315, PB08FG0709, HR646736, PB02BR9778, PB02DF4757, UP81CT9018, PB02EM6875, PB05AQ8174, RJ37GA2557, RJ19GC4239, RJ19GD7787, RJ04GC2827, PB22F9038, PB08BB5000, PB29R7804, PB03V0943, PB01A0684, RJ32GB6069, PB08ED3187, PB08ED3149, PB02BQ9356, PB02CR7606, PB02EK0846, HR67B4349, PB10HW7597, PB05Q9683, PB08EJ0463, RJ31GB2733, PB02EF4009, PB05AL7981, RJ42GA2919, PB02CC7819, PB06AT5050, RJ07GD7875, HR31GB2825, CG04NT7620, PB02EP8111, PB02BQ9356, PB13BC2627, PB02EH6378, PB02CR6536, PB02BV7507, RJ31GC4381, AR209171, HE38AB8888, UP40AT5418, DD01L9084, PB02DU2739, RJ31GB5581, UP17AT0688, HR38AC4437, PB03BJ9081, PB14AB8882, JK05E9050, UP22AT0442, PB46M7036, PB06BA6067, RJ50GA5883, RJ14PD1882।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश साउथ सिटी इलाके में स्थित 'नॉयर रेस्टोरेंट' में देर रात हुई गुंडागर्दी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार में सवार पांच युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को भी गंभीर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch