पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

by | May 13, 2026 | Crime

May 13, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के लुधियाना में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज फायरिंग की वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 और 12 मई की रात वह अपने पति मनी गर्ग के साथ दवाई लेने के लिए सीएमसी अस्पताल गई हुई थी। इसी दौरान उसकी बड़ी बहन ज्योति का फोन आया और उसने बताया कि उनके घर पर कुछ लोग हमला कर रहे हैं और गोलियां चला रहे हैं।

सूचना मिलते ही दंपति तुरंत घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा थे। जांच के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाली सुनिधि मनोचा अपने साथी सिद्धू और अन्य युवकों के साथ वहां पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी लाल रंग की बुलेट मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों पर सवार होकर आए थे। उनके पास पिस्तौल और तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने घर के गेट पर फायरिंग की और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

हमलावर यहीं नहीं रुके। आरोप है कि उन्होंने घर के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी की और बाद में मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सुनिधि मनोचा और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

पंजाबी सिंगर और अभिनेता Diljit Dosanjh से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, उनके मैनेजर गुरप्रताप कंग के हरियाणा के करनाल स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई...

PSEB 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

PSEB 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

Punjab School Education Board की ओर से आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। बोर्ड प्रशासन के मुताबिक छात्र दोपहर 12:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही करीब 2.65 लाख विद्यार्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो...

अमृतसर का ‘साइको किलर’ यूपी एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में 3 लोगों की ली थी जान

अमृतसर का ‘साइको किलर’ यूपी एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में 3 लोगों की ली थी जान

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अमृतसर का रहने वाला कथित ‘साइको किलर’ गुरप्रीत सिंह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी ने महज 26 घंटे के भीतर 3 लोगों की बेवजह गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पंजाब से लेकर यूपी तक दहशत का माहौल बन गया था। मृतक...

पंजाब में चुनावी बिगुल बजा, 8 नगर निगम और 102 नगर परिषदों में होगा मतदान

पंजाब में चुनावी बिगुल बजा, 8 नगर निगम और 102 नगर परिषदों में होगा मतदान

पंजाब में एक बार फिर चुनावी माहौल गर्म हो गया है। राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम और नगर परिषद चुनाव 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पंजाब स्टेट इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी ने पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव कार्यक्रम जारी किया।...

बैंकॉक से अमृतसर पहुंचे यात्री से 5 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

बैंकॉक से अमृतसर पहुंचे यात्री से 5 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डीआरआई और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आई फ्लाइट के एक यात्री के पास से करीब 5 करोड़ रुपए कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ यह बड़ी सफलता मानी जा रही...

Get In Touch
close slider

Get In Touch