PSEB 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

by | May 13, 2026 | Education

May 13, 2026 | Education

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

Punjab School Education Board की ओर से आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। बोर्ड प्रशासन के मुताबिक छात्र दोपहर 12:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही करीब 2.65 लाख विद्यार्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा।

इस साल पंजाब बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

ऐसे चेक करें PSEB 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे “12वीं रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें

परेशानी होने पर यहां करें संपर्क

अगर किसी छात्र को रिजल्ट देखने में तकनीकी दिक्कत आती है तो वह शिक्षा विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 95491-61161 पर संपर्क कर सकता है।

छात्रों के लिए अहम सलाह

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपने मार्क्स और व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान से जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत स्कूल प्रशासन या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पंजाब के लुधियाना में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज फायरिंग की वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को...

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

पंजाबी सिंगर और अभिनेता Diljit Dosanjh से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, उनके मैनेजर गुरप्रताप कंग के हरियाणा के करनाल स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई...

अमृतसर का ‘साइको किलर’ यूपी एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में 3 लोगों की ली थी जान

अमृतसर का ‘साइको किलर’ यूपी एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में 3 लोगों की ली थी जान

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अमृतसर का रहने वाला कथित ‘साइको किलर’ गुरप्रीत सिंह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी ने महज 26 घंटे के भीतर 3 लोगों की बेवजह गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पंजाब से लेकर यूपी तक दहशत का माहौल बन गया था। मृतक...

पंजाब में चुनावी बिगुल बजा, 8 नगर निगम और 102 नगर परिषदों में होगा मतदान

पंजाब में चुनावी बिगुल बजा, 8 नगर निगम और 102 नगर परिषदों में होगा मतदान

पंजाब में एक बार फिर चुनावी माहौल गर्म हो गया है। राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम और नगर परिषद चुनाव 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पंजाब स्टेट इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी ने पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव कार्यक्रम जारी किया।...

बैंकॉक से अमृतसर पहुंचे यात्री से 5 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

बैंकॉक से अमृतसर पहुंचे यात्री से 5 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डीआरआई और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आई फ्लाइट के एक यात्री के पास से करीब 5 करोड़ रुपए कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ यह बड़ी सफलता मानी जा रही...

Get In Touch
close slider

Get In Touch