जालंधर से लुधियाना जाने वाले वाहन चालकों को रविवार शाम भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। जालंधर–लुधियाना हाईवे पर ईस्टवुड चौक से फगवाड़ा की ओर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, इस मार्ग पर अचानक बढ़े ट्रैफिक दबाव के कारण जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। खासतौर पर ईस्टवुड से फगवाड़ा की दिशा में हालात ज्यादा खराब हैं, जहां वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे हैं। फिलहाल जाम लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे इस रूट पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर जांच लें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।










