शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने मोहाली स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब से जुड़े जमीन घोटाले के मामले में सख्त कदम उठाते हुए दो और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। SGPC अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह धामी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में गुरुद्वारा सेक्शन-85 के इंचार्ज गुरमेज सिंह और असिस्टेंट सुपरवाइजर जतिंदर सिंह शामिल हैं। आदेश के अनुसार, गुरमेज सिंह का मुख्यालय गुरुद्वारा गुरु का बाग और जतिंदर सिंह का गुरुद्वारा छेहर्टा साहिब निर्धारित किया गया है।
इससे पहले मामले में SGPC के सैक्रेटरी प्रताप सिंह को भी सस्पेंड किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि जतिंदर सिंह, प्रताप सिंह के निजी सहायक के रूप में कार्यरत थे।
SGPC की इस कार्रवाई को जमीन घोटाले की जांच को तेज करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के रूप में देखा जा रहा है।









