गोराया में नशे का बड़ा खुलासा: पूर्व कांग्रेस ब्लॉक प्रधान बिट्टू 2 साथियों समेत गिरफ्तार

by | Mar 23, 2026 | Crime

Mar 23, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
50 साल से अधिक उम्र के सारे पंजाब वासियों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा

जालंधर देहात के गोराया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कभी इलाके की राजनीति में दबदबा रखने वाले कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रधान कमलदीप सिंह बिट्टू अब नशा तस्करी के मामले में कानून के शिकंजे में आ गए हैं। गोराया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिट्टू को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान सुमित अरोड़ा और रमदीप सिंह (निवासी बड़ा पिंड) के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान तीनों के कब्जे से 11 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

कभी गोराया नगर कौंसिल की कुर्सी पर करीब 25 वर्षों तक काबिज रहे बिट्टू की गिनती इलाके के प्रभावशाली नेताओं में होती थी। फिल्लौर और नकोदर हल्के में भी उनका अच्छा खासा रसूख था। लेकिन नशे की गिरफ्त में आने के बाद उनका राजनीतिक सफर तेजी से ढलान पर आ गया।

हालात ऐसे हो गए कि हाल ही में हुए नगर कौंसिल चुनावों में वे 100 वोट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। अब उनकी गिरफ्तारी ने न सिर्फ उनकी छवि पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि क्षेत्र की राजनीति में भी नई चर्चा छेड़ दी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

50 साल से अधिक उम्र के सारे पंजाब वासियों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा
Most Popular
“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर कथित फायरिंग मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को राजनीति का मोहरा नहीं बनाया जाना चाहिए। सीएम मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कलाकार का...

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पंजाब के लुधियाना में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज फायरिंग की वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को...

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

पंजाबी सिंगर और अभिनेता Diljit Dosanjh से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, उनके मैनेजर गुरप्रताप कंग के हरियाणा के करनाल स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई...

PSEB 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

PSEB 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

Punjab School Education Board की ओर से आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। बोर्ड प्रशासन के मुताबिक छात्र दोपहर 12:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही करीब 2.65 लाख विद्यार्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो...

अमृतसर का ‘साइको किलर’ यूपी एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में 3 लोगों की ली थी जान

अमृतसर का ‘साइको किलर’ यूपी एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में 3 लोगों की ली थी जान

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अमृतसर का रहने वाला कथित ‘साइको किलर’ गुरप्रीत सिंह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी ने महज 26 घंटे के भीतर 3 लोगों की बेवजह गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पंजाब से लेकर यूपी तक दहशत का माहौल बन गया था। मृतक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch