Goraya Murder Case: 600 रुपये के विवाद में जमींदार ने प्रवासी मजदूर को मारी गोली, मौके पर मौत

by | Mar 15, 2026 | Crime

Mar 15, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के Goraya के पास स्थित घुडका गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक जमींदार ने कथित तौर पर एक प्रवासी मजदूर को गोली मार दी। गोली लगने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मामले की जानकारी देते हुए Bharat Masih ने बताया कि पुलिस को 112 नंबर पर ट्रैक्टर वर्कशॉप के मालिक नितिन कुमार ने सूचना दी थी कि उनकी वर्कशॉप में दो लोगों के बीच झगड़ा हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति को गोली मार दी गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी जमींदार की पहचान जसप्रीत उर्फ जस्सा के रूप में हुई है, जो ब्लॉक समिति चुनाव भी लड़ चुका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक प्रवासी मजदूर मनोज आरोपी के घर पर काम करता था। मजदूरी के पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।

बताया जा रहा है कि मजदूर ने आधी दिहाड़ी के करीब 600 रुपये मांगे थे, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के बाद मनोज पास ही स्थित ट्रैक्टर वर्कशॉप में पहुंच गया।

पुलिस के मुताबिक झगड़े के दौरान मनोज ने लोहे की रॉड से जसप्रीत पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद जसप्रीत ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोलियां चलाईं। इनमें से दो गोलियां मनोज को लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch