जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

by | Mar 9, 2026 | National

Mar 9, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और दुबई में फंस गए थे। हालांकि अब सभी उद्योगपति सुरक्षित रूप से भारत लौट आए हैं।


जानकारी के अनुसार जालंधर के कम से कम 7 उद्योगपति युद्ध के चलते यात्रा बाधित होने के कारण खाड़ी देशों में फंस गए थे। यह सभी उद्योगपति जर्मनी में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय हैंड-टूल एग्जीबिशन में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन ईरान-इजराइल तनाव के कारण कई फ्लाइट्स प्रभावित हो गईं और उन्हें अपनी यात्रा बीच में ही रोकनी पड़ी।


बताया जा रहा है कि फंसे हुए उद्योगपतियों में RP ओवरसीज के इंदर पाल सिंह भाटिया, रोमी भाटिया और जोतिंदर सिंह भाटिया, विशाल टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के वैभव मल्होत्रा, राघव शूर और केशव शूर, विक्टर फोर्जिंग्स के अर्जुन कुमार तथा दुबई स्थित वैध एंटरप्राइजेज के मिकी वैध शामिल थे।
5 दिन तक कतर में फंसे रहे
RP ओवरसीज के इंदर पाल सिंह भाटिया ने बताया कि युद्ध के कारण उनकी आगे की यात्रा रुक गई और वे करीब पांच दिन तक कतर के दोहा में फंसे रहे। हालात सामान्य न होने के कारण उन्हें वहां से बाहर निकलने के लिए काफी प्रयास करने पड़े।
उन्होंने बताया कि बाद में वे टैक्सी के जरिए सऊदी अरब पहुंचे, जहां से उन्हें भारत के लिए फ्लाइट मिल सकी। इसके बाद वे मुंबई पहुंचे और फिर अमृतसर होते हुए जालंधर वापस लौटे।


परिवारों ने ली राहत की सांस
उद्योगपतियों के सुरक्षित लौटने पर उनके परिवारों और व्यापारिक समुदाय ने राहत महसूस की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल सिंह अरनेजा ने भी उद्योगपतियों की सुरक्षित वापसी पर खुशी जताई और कहा कि युद्ध जैसे हालात में विदेश में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी सबसे बड़ी राहत होती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में एक भाजपा पदाधिकारी की कथित नशा मामले में गिरफ्तारी ने पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर राजनीतिक...

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि कथित फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए राजनीतिक...

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)-2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के सामान्य परिवारों से आने वाले युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर देश की...

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों को लेकर नई संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून से 18...

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान, जालंधर में गोल्ड ₹1.54 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

निवेशकों के लिए बड़ी खबर, सोना और चांदी दोनों में जबरदस्त तेजी सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार बढ़त दर्ज की। जालंधर सराफा एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,54,500 रुपये प्रति 10...

Get In Touch
close slider

Get In Touch