मॉडल टाउन में सरेआम फायरिंग, नेल स्टूडियो मालिक ने विवाद के बाद चलाई लाइसेंसी पिस्टल

by | Mar 9, 2026 | Crime

Mar 9, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के लुधियाना शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक नेल स्टूडियो के मालिक ने मामूली विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सरेआम फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


मिली जानकारी के अनुसार थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने दुगरी निवासी रोज़ उप्पल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक एसआई रूप लाल अपनी पुलिस पार्टी के साथ 8 मार्च को गश्त के दौरान मॉडल टाउन स्थित बरिस्ता कॉफी कट के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ‘नेशन नेल स्टूडियो’ नंबर 496-एल के मालिक रोज़ उप्पल का अपनी पूर्व महिला कर्मचारी रितिका के साथ रुकी हुई सैलरी को लेकर विवाद चल रहा है।
बताया जा रहा है कि इस विवाद को सुलझाने के लिए रितिका की ओर से माधव कुमार स्टूडियो पहुंचे थे। स्टूडियो में दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई।
आरोप है कि इसी दौरान स्टूडियो मालिक रोज़ उप्पल ने अपना आपा खो दिया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी घबरा गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

पंजाब बजट 2026: केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी के जुमले, हरपाल चीमा ने बताया फर्क

पंजाब बजट 2026: केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी के जुमले, हरपाल चीमा ने बताया फर्क

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 के बाद राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी के शासन मॉडल और केंद्र की भाजपा सरकार के वादों के बीच स्पष्ट अंतर बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति...

जो पंजाब की महिलायों से किया था वादा, वो निभाया : डा गुरप्रीत कौर

जो पंजाब की महिलायों से किया था वादा, वो निभाया : डा गुरप्रीत कौर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने राज्य का बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में 2,60,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत...

खरड़ के क्लब-43 में एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ की शराब की खेप जब्त

खरड़ के क्लब-43 में एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ की शराब की खेप जब्त

पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में एक्साइज विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग की टीम ने खरड़-लांडरा रोड स्थित क्लब-43 में छापेमारी कर चंडीगढ़ मार्का शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मामले को लेकर एक्साइज विभाग ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक एक्साइज...

Get In Touch
close slider

Get In Touch