पंजाब बजट 2026: केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी के जुमले, हरपाल चीमा ने बताया फर्क

by | Mar 8, 2026 | National

Mar 8, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 के बाद राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी के शासन मॉडल और केंद्र की भाजपा सरकार के वादों के बीच स्पष्ट अंतर बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति “गारंटी की पवित्रता” पर आधारित है, जबकि भाजपा के कई वादे सिर्फ जुमले साबित हुए हैं।

पंजाब विधानसभा के पंजाबी भाषा हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता से किए गए चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने कार्यकाल के चार वर्षों में कई गारंटियों को पूरा किया है और अब पांचवीं गारंटी के रूप में “मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना” शुरू की गई है।

इस योजना के तहत पंजाब की सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और परिवार में उनकी भूमिका को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वित्त मंत्री चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन उन्हें लागू करने में पार्टी नाकाम रहती है। उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया।

चीमा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईमानदार और काम की राजनीति का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी सरकार आम लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि पंजाब का बजट 2026-27 इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनता के हित में फैसले लेकर आर्थिक सशक्तिकरण और समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में एक भाजपा पदाधिकारी की कथित नशा मामले में गिरफ्तारी ने पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर राजनीतिक...

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि कथित फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए राजनीतिक...

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने आए कुछ युवकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और बाद में पूछताछ करने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल...

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)-2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के सामान्य परिवारों से आने वाले युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर देश की...

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों को लेकर नई संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून से 18...

Get In Touch
close slider

Get In Touch