खरड़ के क्लब-43 में एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ की शराब की खेप जब्त

by | Mar 8, 2026 | Crime

Mar 8, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में एक्साइज विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग की टीम ने खरड़-लांडरा रोड स्थित क्लब-43 में छापेमारी कर चंडीगढ़ मार्का शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मामले को लेकर एक्साइज विभाग ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक एक्साइज इंस्पेक्टर अशोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि क्लब-43 में अवैध तरीके से चंडीगढ़ की शराब लाई जा रही है और उसे बिना अनुमति के बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लब परिसर में अचानक रेड की।

छापेमारी के दौरान टीम को क्लब के अंदर काफी मात्रा में चंडीगढ़ मार्का शराब मिली, जिसे कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से वहां रखा गया था। विभाग ने बरामद शराब को तुरंत जब्त कर लिया।

इसके साथ ही क्लब से जुड़े दस्तावेजों और लाइसेंस की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब वहां कैसे पहुंची और कब से इसका इस्तेमाल या बिक्री की जा रही थी।

एक्साइज इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध शराब कारोबार में और कौन-कौन शामिल है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
BJP प्रदेश अध्यक्ष के घर के बाहर धमाके जैसी आवाज से मचा हड़कंप, CCTV ने खोल दिया पूरा राज

BJP प्रदेश अध्यक्ष के घर के बाहर धमाके जैसी आवाज से मचा हड़कंप, CCTV ने खोल दिया पूरा राज

पंजाब के पठानकोट में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा के घर के बाहर तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। हालांकि विस्तृत...

जालंधर के कैफे में बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा! युवती ने लगाए ₹20 हजार कैश चोरी के आरोप

जालंधर के कैफे में बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा! युवती ने लगाए ₹20 हजार कैश चोरी के आरोप

लंधर के एक प्रसिद्ध कैफे में आयोजित बर्थडे पार्टी उस समय विवाद में बदल गई जब एक युवती ने अपने पर्स से 20 हजार रुपये नकद चोरी होने का आरोप लगाया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ और पुलिस को सूचना देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की...

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

Get In Touch
close slider

Get In Touch