पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत गिरफ्तार

by | Mar 7, 2026 | Crime

Mar 7, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत को यूक्रेन बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पंजाब में कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित बताया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा हुआ था और उसके खिलाफ पंजाब पुलिस ने इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया हुआ था। इसी नोटिस के आधार पर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से उसे यूक्रेन सीमा के पास काबू किया गया।

फिलहाल आरोपी को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजाब पुलिस की टीमें उसे जल्द ही भारत लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगी। इस गिरफ्तारी को पंजाब पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

पंजाब को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को लुधियाना में औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए देश का अग्रणी राज्य...

पंजाब में बढ़ेगा गर्मी का असर, 7 से 11 मार्च तक मौसम रहेगा साफ : मौसम विभाग

पंजाब में बढ़ेगा गर्मी का असर, 7 से 11 मार्च तक मौसम रहेगा साफ : मौसम विभाग

पंजाब में आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा जारी 7 मार्च से 11 मार्च तक के मौसम अपडेट में फिलहाल किसी भी...

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ को नई गति: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए ……..

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ को नई गति: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए ……..

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को विश्व स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को 30 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों के आठवें बैच को सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। यह बैच सिंगापुर की प्रतिष्ठित प्रिंसिपल अकादमी में 8 से 14 मार्च तक...

नकली पुलिस अधिकारी बन कर रहा था लोगों को गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नकली पुलिस अधिकारी बन कर रहा था लोगों को गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले में पुलिस ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को गुमराह करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) का फर्जी आईकार्ड और एक टोयोटा अर्बन क्रूजर कार बरामद...

रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

चंडीगढ़: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया है। हालांकि मामले में दोषी ठहराए गए अन्य तीन आरोपियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch