लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

by | Mar 6, 2026 | National

Mar 6, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था।

अब इस हाईटेक ठगी के मामले में सेशन कोर्ट के सख्त आदेशों के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। यह शिकायत SBI ट्रेजरी ब्रांच के मैनेजर अविनाश कुमार की ओर से दर्ज कराई गई थी।

शिकायत के अनुसार साल 2021 में ठगों ने लुधियाना के विभिन्न इलाकों में लगे एटीएम में तकनीकी छेड़छाड़ कर एक संगठित तरीके से धोखाधड़ी की। इस दौरान एटीएम मशीनों की खामियों का फायदा उठाकर बड़ी रकम निकाली गई, जिससे बैंक और खाताधारकों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ।

बैंक अधिकारियों का मानना है कि इस पूरे मामले के पीछे किसी अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ हो सकता है, जो एटीएम सिस्टम की तकनीकी कमजोरियों का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता था।

कोर्ट के निर्देशों के बाद अब पुलिस पुराने रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। एक साथ 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाए जाने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जांच व छापेमारी जारी है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

पंजाब में धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026’ को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यह कानून पूरे प्रदेश में लागू हो गया है। लंबे समय से बेअदबी के मामलों में...

लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर: कार ने डॉक्टर के घर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर: कार ने डॉक्टर के घर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

लुधियाना में ओवरस्पीड का कहर, डॉक्टर के घर में घुसी कार लुधियाना के पॉश इलाके राजगुरु नगर में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। जानकारी के मुताबिक, एक कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डीएमसी अस्पताल से जुड़े डॉक्टर रजिंदर मित्तल के घर में जा...

इटली में गुरुद्वारे के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

इटली में गुरुद्वारे के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

इटली के कोवो में सनसनीखेज फायरिंग, दो सेवादारों की मौत पंजाब डेस्क: इटली के कोवो शहर में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां गुरुद्वारा साहिब के बाहर ड्यूटी पर तैनात दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अचानक पहुंचकर करीब 10...

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

चंडीगढ़: पंजाब के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नीदरलैंड के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे का मुख्य लक्ष्य राज्य में वैश्विक निवेश आकर्षित करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है।...

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 45,000 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य युद्ध...

Get In Touch
close slider

Get In Touch