कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की हत्या, गैंगस्टर ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट में ली जिम्मेदारी

by | Mar 6, 2026 | Crime, International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कनाडा में पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सिंगर और पेशे से नर्स नैंसी ग्रेवाल की हत्या के बाद बड़ा खुलासा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में गैंगस्टर आकाश हरिके और सुख संधू ग्रुप ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और जांच एजेंसियां इसकी सच्चाई की पड़ताल कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट में दावा किया गया है कि नैंसी ग्रेवाल उनके धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करती थी। इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया। फिलहाल कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

खालिस्तान के खिलाफ बोलने को बताया जा रहा कारण

सूत्रों के मुताबिक नैंसी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ खुलकर अपनी राय रखती थी। इसी वजह से वह लंबे समय से कट्टरपंथी तत्वों के निशाने पर थी। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते उसे लगातार धमकियां भी मिल रही थीं।

2018 में कनाडा जाने के बाद बढ़े विवाद

नैंसी ग्रेवाल साल 2018 में कनाडा शिफ्ट हुई थी। वहां जाने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गई थी और कई सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखती थी। उसके कई बयान और पोस्ट विवादों में भी रहे, जिससे समय के साथ उसके विरोधियों की संख्या बढ़ती गई।

गुरुद्वारों से जुड़े वीडियो के बाद बढ़ा खतरा

बताया जा रहा है कि नैंसी ने कनाडा के कुछ गुरुद्वारों में खालिस्तान समर्थकों के कथित कब्जे को लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। इन वीडियो के वायरल होने के बाद उसे लगातार धमकियां मिलने लगी थीं और वह कट्टरपंथी समूहों के निशाने पर आ गई थी।

पहले भी दो बार हो चुके थे हमले

परिवार के अनुसार नैंसी पर इससे पहले भी दो बार हमले किए जा चुके थे। हालांकि दोनों बार वह बच गई थी। इन घटनाओं के बावजूद उसने अपने विचारों से पीछे हटने से इनकार कर दिया था।

मां बोलीं — मेरी बेटी बहुत निडर थी

नैंसी की मां ने कहा कि उनकी बेटी बेहद निडर स्वभाव की थी और कभी किसी से डरकर पीछे नहीं हटी। परिवार का कहना है कि कुछ लोगों ने उस पर अपने पुराने बयानों के लिए माफी मांगने और उनके साथ काम करने का दबाव बनाया था, लेकिन नैंसी ने इसे साफ तौर पर ठुकरा दिया।

परिजनों का कहना है कि नैंसी हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखती थी, लेकिन उसकी यही बेबाकी अंततः उसकी जान की दुश्मन बन गई।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

योग जगत में अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के दम पर युवा योग साधिका वान्या शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। महज कम उम्र में 18 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर वान्या आज भारत की सबसे प्रेरणादायक युवा योग आइकनों में शुमार हो चुकी...

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में एक भाजपा पदाधिकारी की कथित नशा मामले में गिरफ्तारी ने पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर राजनीतिक...

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

महानगर में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक अंतरराज्यीय क्रिमिनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए लुधियाना पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के निर्देश पर पंजाब में रंगदारी, हथियार तस्करी और नशा...

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि कथित फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए राजनीतिक...

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने आए कुछ युवकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और बाद में पूछताछ करने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल...

Get In Touch
close slider

Get In Touch