Jalandhar देहाती में बदमाशों की शामत, पुलिस ने किया encounter

by | Mar 4, 2026 | Crime

Mar 4, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के जालंधर जिले में सरपंच पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, देर रात गांव मेहतपुर के घुम्मण पैलेस के पास पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक युवक ने रुकने के बजाय पुलिस से बचने की कोशिश की और पिस्तौल से फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस कर्मी इस हमले में सुरक्षित बच गए।

इसके बाद सब-इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने सरकारी पिस्तौल से जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर लिया।

घायल आरोपी की पहचान सुखजीत कुमार उर्फ शीलू (22) पुत्र सुखजिंदर राम निवासी गांव खोखेवाल, बिलगा के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए नकोदर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर डीएसपी शाहकोट सुखपाल सिंह और थाना मेहतपुर के एसएचओ पंकज कुमार भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को गांव बुटे दिया छन्ना मेहतपुर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गांव के सरपंच महिंद्र सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इस हमले में सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आया कि सरपंच महिंद्र सिंह पर हमला चुनावी रंजिश के चलते करवाया गया था। पुलिस के अनुसार गांव के ही अमनदीप उर्फ राजा ने रंजिश के चलते हमला करवाने की साजिश रची थी।

जांच में यह भी सामने आया कि सुखजीत कुमार इस हमले में शामिल था। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए पहले से ही ट्रैप लगाए बैठी थी।

डीएसपी सुखपाल सिंह ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी दी कि या तो अपराध छोड़ दें या फिर इलाके से दूर चले जाएं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

Get In Touch
close slider

Get In Touch