मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

by | Mar 2, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़, 2 मार्च 2026। मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने वहां फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सहायता के लिए 0172-2260042 और 0172-2260043 पर कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर +91 94787 79112 पर भी जानकारी साझा की जा सकती है। इन नंबरों पर प्राप्त सूचनाओं को तुरंत संबंधित विभागों और भारत सरकार तक पहुंचाया जाएगा।


केंद्र सरकार से निरंतर संपर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि युद्ध प्रभावित खाड़ी क्षेत्र में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित और त्वरित वापसी के लिए राज्य सरकार लगातार भारत सरकार के संपर्क में है। उन्होंने केंद्र से अपील की कि कूटनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तत्काल हस्तक्षेप कर फंसे भारतीयों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जाए।

मान ने कहा कि सरकार हालात पर करीबी नजर रखे हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा।


युवाओं और कामगारों के परिवारों को आश्वासन

मुख्यमंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में पंजाबी युवा, विद्यार्थी और कामगार कार्यरत हैं। मौजूदा परिस्थितियों में उनके परिवार चिंतित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है—पंजाब सरकार इस कठिन समय में हर परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

उन्होंने कहा, “अगर किसी का परिजन वहां फंसा है तो तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें। राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ सहायता उपलब्ध कराएगी।”


सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार का प्राथमिक लक्ष्य फंसे हुए लोगों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी है। सभी सूचनाओं का समन्वय केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के साथ किया जा रहा है, ताकि राहत और निकासी प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब में 31 जुलाई से लगातार तीन दिन की छुट्टियों का लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और अन्य लोगों को आराम के साथ-साथ यात्रा का भी बेहतरीन अवसर...

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत...

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इसे मानसा जिले में AAP के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त और अकाली दल...

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch