
जालंधर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मोता सिंह नगर स्थित आईवीएफ सेंटर पर फायरिंग के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एसीपी मॉडल टाउन परमिंदर सिंह मंड और थाना 6 के एसएचओ रविंद्र गौरी को सस्पेंड कर दिया है। इसकी पुष्टि पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने की।
वहीं, उसी दिन सुबह संतोखपुरा में एक डॉक्टर के घर पर हुई फायरिंग में अब तक किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है। एक ही दिन की दो घटनाओं पर अलग रवैये से लोगों में नाराजगी है।








