राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों बुधवार को लुधियाना पहुंचे। उनके शहर में प्रवेश करते ही माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर गया। दुगरी से लेकर मुंडियां कलां तक सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु खड़े दिखाई दिए।
जानकारी के अनुसार बाबा काली मर्सिडीज कार में सवार थे। जैसे ही उनका काफिला आगे बढ़ा, लोगों ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया।
बाबा का काफिला मुंडियां कलां स्थित सत्संग भवन पहुंचा। इसके बाद वे कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के निवास पर भी गए। दुगरी इलाके में एक अनुयायी के घर भी उन्होंने कुछ समय बिताया।
भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। पुलिस और डेरे के सेवादार व्यवस्था संभालते रहे, जिससे यातायात सुचारू बना रहा।








