फगवाड़ा में गीता जैलदार पर मारपीट के आरोप, दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत

by | Feb 21, 2026 | Crime

Feb 21, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के फगवाड़ा शहर में पंजाबी गायक गीता जैलदार पर एक दुकानदार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ‘लाडी दी हट्टी’ के मालिक निशांत बत्तरा का कहना है कि गायक अपने 10-12 साथियों के साथ उनकी दुकान में घुसे और मारपीट की। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

 

निशांत बत्तरा के अनुसार कुछ दिन पहले गीता जैलदार ने उनकी दुकान से कुर्ता-पायजामा खरीदा था। बाद में कपड़ा वापस किया गया। इसी बात को लेकर सुबह फोन पर कहासुनी हुई और कथित तौर पर धमकी दी गई।

दुकानदार का आरोप है कि शाम को गायक अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे। वहां अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और हाथापाई शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि अगर कपड़े में कोई कमी थी तो वे नुकसान भरने को तैयार थे, लेकिन दुकान में घुसकर मारपीट करना गलत है।

इस मामले में फगवाड़ा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिल गई है और दोनों पक्षों को रविवार सुबह 10 बजे बुलाया गया है।

दूसरी ओर, गीता जैलदार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि वे नवांशहर में एक विवाह समारोह में कार्यक्रम के लिए गए हुए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मार्च में आएगा पंजाब सरकार का पांचवां लोक-हितैषी बजट, हर वर्ग को राहत का भरोसा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मार्च में आएगा पंजाब सरकार का पांचवां लोक-हितैषी बजट, हर वर्ग को राहत का भरोसा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि राज्य सरकार मार्च महीने में अपना लगातार पांचवां लोक-हितैषी बजट पेश करेगी। उन्होंने भरोसा दिया कि यह बजट समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार...

दवाई लेकर घर लौट रहे दंपति पर हमला , महिला के सिर में लगी गोली

दवाई लेकर घर लौट रहे दंपति पर हमला , महिला के सिर में लगी गोली

पंजाब के अमृतसर जिले के पट्टी क्षेत्र में बड़ी वारदात सामने आई है। गार्डन कॉलोनी में एक युवक ने शादीशुदा महिला को गोली मार दी। घायल महिला की पहचान रूबी मेहरा पत्नी अंश ग्रोवर, निवासी वार्ड नंबर-17 पट्टी के रूप में हुई है।     जानकारी के अनुसार रूबी मेहरा...

जेईई मेन 2026 में पंजाब के सरकारी स्कूलों का कमाल, 305 छात्रों ने पहली कोशिश में पाई सफलता

जेईई मेन 2026 में पंजाब के सरकारी स्कूलों का कमाल, 305 छात्रों ने पहली कोशिश में पाई सफलता

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब भवन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि राज्य के सरकारी स्कूलों के 305 छात्रों ने जेईई मेन 2026 की परीक्षा पहली कोशिश में पास की है। यह संख्या पिछले साल के 187 छात्रों से 63 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने इसे सरकारी स्कूल...

एफडीआई रैंकिंग में पंजाब की छलांग, 14वें से 11वें स्थान पर पहुंचा राज्य: बलतेज पन्नू

एफडीआई रैंकिंग में पंजाब की छलांग, 14वें से 11वें स्थान पर पहुंचा राज्य: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब ने विदेशी निवेश के मामले में बड़ी प्रगति की है। उन्होंने बताया कि राज्य ने एफडीआई रैंकिंग में 14वें स्थान से 11वें स्थान तक पहुंचकर मजबूत सुधार दिखाया है। पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के...

अमृतसर में नायब सिंह सैनी के दौरे पर विरोध, आप नेताओं ने दिखाए काले झंडे

अमृतसर में नायब सिंह सैनी के दौरे पर विरोध, आप नेताओं ने दिखाए काले झंडे

अमृतसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। यह प्रदर्शन दाना मंडी के बाहर किया गया, जहां सैनी एक रैली और समुदायिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान आप...

Get In Touch
close slider

Get In Touch