म्यूजिक वर्ल्ड में सनसनी, मैनेजर को मौत की धमकी का मामला

by | Feb 10, 2026 | Crime

Feb 10, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम के मैनेजर अभिषेक जोश को अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार धमकी भरी कॉल्स किए जाने का मामला सामने आया है।

अभिषेक जोश के अनुसार, उन्हें कुछ अज्ञात नंबरों से बार-बार कॉल आ रही थीं। शुरुआत में उन्होंने इन कॉल्स को नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में कॉल करने वाले ने सीधे जान से मारने की धमकी दे दी। आरोपी ने कहा, “तेरे दिन थोड़े हैं, तुझे गोलियों से भून देंगे।”

मामला तब और गंभीर हो गया जब धमकी देने वाले ने अभिषेक की कार की तस्वीरें भेजीं और उनकी मौजूदा लोकेशन की जानकारी भी साझा की। इससे साफ है कि आरोपी उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। इस घटना के बाद मैनेजर और उनसे जुड़े लोग दहशत में हैं।

फिलहाल मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

मुख्यमंत्री सेहत योजना: पंजाब का हर परिवार पाएगा 10 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज, अफवाहों से बचने की अपील

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मुख्यमंत्री सेहत योजना: पंजाब का हर परिवार पाएगा 10 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज, अफवाहों से बचने की अपील

मुख्यमंत्री सेहत योजना: पंजाब का हर परिवार पाएगा 10 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज, अफवाहों से बचने की अपील

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यवासियों से अपील की है कि ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को लेकर फैल रही किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि यह योजना पूरी तरह जनहित में है और इसका मकसद हर परिवार को बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतर इलाज...

पंजाब पुलिस में 12 DSP अधिकारियों का तबादला, पढ़े सूची

पंजाब पुलिस में 12 DSP अधिकारियों का तबादला, पढ़े सूची

पंजाब पुलिस प्रशासन ने बड़े फेरबदल के तहत पंजाब में डीएसपी रैंक के 12 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नए आदेशों के अनुसार इन अधिकारियों को विभिन्न नई पोस्टिंग दी गई है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।    ...

नशे के खिलाफ लड़ाई या दिखावा? राज्यपाल की यात्रा पर कुलदीप धालीवाल का हमला

नशे के खिलाफ लड़ाई या दिखावा? राज्यपाल की यात्रा पर कुलदीप धालीवाल का हमला

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक Kuldeep Singh Dhaliwal ने पंजाब के राज्यपाल Gulab Chand Kataria द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी यात्रा पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ किसी भी पहल का स्वागत है, लेकिन जिन लोगों पर अतीत...

वैलेंटाइन वीक में बढ़ता ऑनलाइन फ्रॉड, प्यार और गिफ्ट के नाम पर हो रही ठगी

वैलेंटाइन वीक में बढ़ता ऑनलाइन फ्रॉड, प्यार और गिफ्ट के नाम पर हो रही ठगी

वैलेंटाइन डे नज़दीक आते ही ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेज़ी देखी जा रही है। इस दौरान ठग प्यार, गिफ्ट और सरप्राइज़ का झांसा देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। भावनात्मक माहौल में लोग जल्दी भरोसा कर लेते हैं, जिसका फायदा उठाकर ठग उनकी जमा पूंजी पर हाथ साफ कर देते हैं। सबसे...

गोराया-फगवाड़ा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार-टिपर टक्कर में 3 युवकों की मौत

गोराया-फगवाड़ा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार-टिपर टक्कर में 3 युवकों की मौत

पंजाब में गोराया-फगवाड़ा नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फगवाड़ा से गोराया की ओर जा रही एक कार अचानक बेकाबू हो गई। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर टाटा 407 टिपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार और टिपर दोनों बुरी तरह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch