15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

by | Feb 7, 2026 | Crime

Feb 7, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

मलोट स्थित बिरला कॉलोनी में एक आढ़ती के घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में काम करने वाली नेपाली नौकरानी ने दो साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया और स्कूटी पर फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि उक्त नौकरानी को महज 15 दिन पहले ही काम पर रखा गया था।

जानकारी के अनुसार पीड़ित आढ़ती विनोद जुग्गा के घर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे यह घटना हुई। आरोप है कि नौकरानी ने दो अज्ञात लोगों को घर बुलाया और अलमारी से करीब पांच लाख रुपये नकद व तीन तोला सोना निकाल लिया। बताया गया कि वारदात से पहले उसने घर की मालकिन और एक अन्य महिला कर्मचारी को चाय पिलाई, जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं। रिपोर्टों में चाय में नशीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका जताई गई है। होश में आने पर परिवार को चोरी का पता चला।

सूचना मिलते ही सिटी मलोट पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। परिवार के पास नौकरानी से जुड़े पहचान या पते के दस्तावेज नहीं होने के कारण उसकी पहचान में भी कठिनाई आ रही है।

इस मामले में सिटी मलोट थाने के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि किसी भी घरेलू कर्मचारी को रखने से पहले पुलिस को सूचना दें और सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन जरूर कराएं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब में शिक्षा क्रांति का बड़ा असर, 416 सरकारी स्कूलों का 12वीं रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 12वीं कक्षा के नतीजों में इस बार पंजाब के सरकारी स्कूलों ने नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत राज्य के 416 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है। हाल ही में घोषित हुए 12वीं कक्षा...

पंजाब से नशे का कलंक मिटाकर रहेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब से नशे का कलंक मिटाकर रहेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पंजाब सरकार हर हाल में प्रदेश को नशा मुक्त बनाकर रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है और हर पंजाबी इसमें सरकार का साथ दे रहा...

अंगद दीप सिंह सोहल बने तरनतारन ज़िला परिषद के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

अंगद दीप सिंह सोहल बने तरनतारन ज़िला परिषद के नए चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

पंजाब में आम आदमी पार्टी को तरनतारन में बड़ी संगठनात्मक सफलता मिली है। पार्टी नेता अंगद दीप सिंह सोहल को सर्वसम्मति से तरनतारन ज़िला परिषद का नया चेयरमैन चुना गया। इस दौरान खेमकरण विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरवन सिंह धुन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। चेयरमैन चुने जाने के...

फरीदकोट में विपक्षी दलों को बड़ा झटका, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल के कई दिग्गज नेता ‘आप’ में शामिल

फरीदकोट में विपक्षी दलों को बड़ा झटका, भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल के कई दिग्गज नेता ‘आप’ में शामिल

पंजाब की राजनीति में फरीदकोट से एक बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक फायदा मिला, जब भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर ‘आप’ का दामन थाम लिया। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री...

बुधवार नहीं चलेगी सरकारी गाड़ी, साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे कर्मचारी

बुधवार नहीं चलेगी सरकारी गाड़ी, साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे कर्मचारी

चंडीगढ़ में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील के बाद Gulab Chand Kataria ने अहम घोषणा करते हुए कहा है कि अब हर बुधवार को सरकारी गाड़ियों के इस्तेमाल से परहेज किया जाएगा। बुधवार को सरकारी वाहनों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch