डीसी के नाम पर ठगी का आरोप, जालंधर के सीए और पत्नी के खिलाफ 46.18 लाख रुपये की शिकायत

by | Feb 3, 2026 | Crime

Feb 3, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर में एक चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और उसकी पत्नी पर गंभीर धोखाधड़ी के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि दोनों ने डीसी के नाम का इस्तेमाल कर अलग-अलग लोगों से कुल 46.18 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में जालंधर पुलिस को दो अलग-अलग शिकायतें दी गई हैं। एक शिकायत जालंधर देहात पुलिस और दूसरी कमिश्नरेट पुलिस के पास दर्ज करवाई गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

जालंधर देहात पुलिस में दी गई शिकायत लोहियां खास स्थित जोसन अस्पताल के डॉक्टर गुरिन्द्र सिंह जोसन ने दर्ज करवाई है। डॉक्टर के अनुसार संबंधित सीए पिछले कई वर्षों से उनके अस्पताल का टैक्स और अकाउंट से जुड़ा सारा काम देख रहा था। आरोप है कि सीए हर साल टैक्स से जुड़े कथित गोपनीय मामलों का हवाला देकर उनसे करीब 8 लाख रुपये लेता रहा। यह रकम टैक्स विभाग में जमा करवाने की बात कही जाती थी।

डॉक्टर गुरिन्द्र सिंह जोसन का कहना है कि चार साल में यह रकम करीब 32 लाख रुपये तक पहुंच गई। जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने विभाग से जानकारी ली। जांच में सामने आया कि अस्पताल के रिकॉर्ड सही थे और किसी अतिरिक्त टैक्स की जरूरत नहीं थी। डॉक्टर का आरोप है कि जब उन्होंने सीए से सवाल किया तो उन्हें धमकाया गया और अधिकारियों के नाम लेकर दबाव बनाया गया।

दूसरा मामला कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के पास दर्ज हुआ है। अर्बन एस्टेट फेज-1 निवासी कारोबारी सतविन्द्र जोसन ने सीए और उसकी पत्नी पर 14 लाख 18 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार उनका एमएसएमई से जुड़ा एक मामला डीसी दफ्तर में लंबित था। इस दौरान आरोपी दंपती ने दावा किया कि उनके डीसी हिमांशु अग्रवाल से करीबी संबंध हैं और वे काम आसानी से करवा सकते हैं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि सीए की पत्नी ने जिमखाना क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान डीसी से मुलाकात का हवाला दिया। इन दावों के आधार पर अलग-अलग समय पर उनसे 14.18 लाख रुपये ले लिए गए। कारोबारी का आरोप है कि काम नहीं होने पर जब पैसे वापस मांगे गए तो धमकाया गया। बाद में लिखित समझौता होने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई।

दोनों शिकायतें मिलने के बाद जालंधर देहात पुलिस और कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
डीज़ल-पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी पर भड़के कुलदीप धालीवाल, बोले- मोदी सरकार का फैसला पंजाब और किसान विरोधी

डीज़ल-पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी पर भड़के कुलदीप धालीवाल, बोले- मोदी सरकार का फैसला पंजाब और किसान विरोधी

आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक Kuldeep Singh Dhaliwal ने केंद्र सरकार द्वारा डीज़ल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलदीप धालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार का...

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो रिश्वत मामला: CBI FIR में विजीलैंस चीफ का नाम आने से मचा हड़कंप

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो रिश्वत मामला: CBI FIR में विजीलैंस चीफ का नाम आने से मचा हड़कंप

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले ने अब बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक रूप ले लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI द्वारा दर्ज एफआईआर में पंजाब विजीलैंस चीफ Sharad Satya Chauhan का नाम सामने आने के बाद पंजाब के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यह...

तेल कीमतों पर भाजपा पर बरसे अमन अरोड़ा, बोले- पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद जनता पर डाला महंगाई का बोझ

तेल कीमतों पर भाजपा पर बरसे अमन अरोड़ा, बोले- पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद जनता पर डाला महंगाई का बोझ

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने तेल की कीमतें बढ़ाकर आम लोगों,...

बरनाला में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, कच्चा कॉलेज रोड पर गोलियां चलने से दहशत; युवक गंभीर घायल

बरनाला में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, कच्चा कॉलेज रोड पर गोलियां चलने से दहशत; युवक गंभीर घायल

पंजाब के बरनाला में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कच्चा कॉलेज रोड पर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को घेरकर उस पर गोलियां चला दीं। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी...

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी लाखों मरीजों का सहारा, 98 वर्षीय बुजुर्ग भी उठा रहे लाभ

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी लाखों मरीजों का सहारा, 98 वर्षीय बुजुर्ग भी उठा रहे लाभ

विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और उससे जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। भगवंत मान सरकार की यह योजना खासतौर पर 40 से 90 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch