PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले जालंधर में अलर्ट, स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

by | Jan 31, 2026 | Crime, International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से ठीक एक दिन पहले जालंधर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। शहर के कैंब्रिज स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी एक ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है।
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच की, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।


आज श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसके चलते जालंधर के अधिकांश स्कूलों में पहले से ही अवकाश घोषित है। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि जालंधर के कुछ अन्य स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी भरी ई-मेल प्राप्त हुई हैं।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ई-मेल भेजने वाले की पहचान की जा रही है और मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल भी जांच में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।


प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में दिखाई गहरी रुचि

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में दिखाई गहरी रुचि

पंजाब को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों को बड़ा समर्थन मिला है। विश्व स्तर पर पहचान रखने वाले हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश को लेकर गहरी रुचि जताई है। मुंबई में हुई विस्तृत बैठक के दौरान मुख्यमंत्री...

जमानत के बाद भी मजीठिया अकेले, अकाली नेतृत्व ने बनाई दूरी: बलतेज पन्नू

जमानत के बाद भी मजीठिया अकेले, अकाली नेतृत्व ने बनाई दूरी: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मजीठिया को अब उनकी ही पार्टी और बादल परिवार ने अकेला छोड़ दिया है। जमानत मिलने के बाद भी अकाली नेतृत्व का कोई बड़ा...

लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस के 8 सांसद निलंबित, कार्यवाही दिनभर स्थगित

लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस के 8 सांसद निलंबित, कार्यवाही दिनभर स्थगित

लोकसभा में मंगलवार को भारी हंगामे के बीच कांग्रेस पार्टी के आठ सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। इन सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने सदन की मर्यादा का उल्लंघन किया और स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि...

मजीठिया की जमानत पर अमन अरोड़ा का बयान, सियासी शोर से ऊपर कानून और सच्चाई

मजीठिया की जमानत पर अमन अरोड़ा का बयान, सियासी शोर से ऊपर कानून और सच्चाई

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जमानत को दोषमुक्ति के तौर पर पेश करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जमानत...

फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से अज्ञात युवक का शव बरामद

फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से अज्ञात युवक का शव बरामद

फगवाड़ा स्थित ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रखवा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch