फगवाड़ा में 31 जनवरी को शोभायात्रा मार्ग पर मांस-मछली और शराब की दुकानें बंद रहेंगी

by | Jan 30, 2026 | News

Jan 30, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

फगवाड़ा में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने अहम आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार पंचाल ने पंजाब आबकारी नियमों के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए 31 जनवरी 2026 को सब डिवीजन फगवाड़ा में शोभायात्रा के रूट पर मांस, मछली और शराब की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखना है। इन आदेशों की सख्ती से पालना करवाने की जिम्मेदारी एसएसपी कपूरथला और सहायक आयुक्त आबकारी कपूरथला रेंज को सौंपी गई है।

आदेश की copy पढ़ने के लिए नीचे Click करे

shobhayatra order

इसके साथ ही कपूरथला जिले के फगवाड़ा में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव के चलते 31 जनवरी 2026 को सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार पंचाल ने यह आदेश विशाल शोभायात्रा और ट्रैफिक डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए जारी किए। हालांकि, जिन शिक्षण संस्थानों में बोर्ड या विश्वविद्यालय की परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां यह अवकाश लागू नहीं होगा।

phg school close order

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch