मशहूर डॉक्टर को गैंगस्टरों से जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ की फिरौती मांगी

by | Jan 29, 2026 | Crime

Jan 29, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

शहर से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक पुराने और नामी अस्पताल से जुड़े प्रसिद्ध डॉक्टर को गैंगस्टरों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि फोन कॉल के जरिए डॉक्टर से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। धमकी में साफ कहा गया है कि रकम न देने पर डॉक्टर और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

धमकी मिलने के बाद डॉक्टर और उनका परिवार दहशत में है। सुरक्षा के मद्देनजर डॉक्टर ने मॉडल टाउन स्थित अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। घर के चारों ओर इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगवाई गई है और निजी स्तर पर निगरानी भी बढ़ाई गई है। परिजनों के अनुसार डर के चलते डॉक्टर पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर नहीं निकले हैं।

पीड़ित डॉक्टर ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर को देते हुए सुरक्षा की मांग की है। डॉक्टर का अस्पताल गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित बताया जा रहा है। इसके अलावा उनके एक करीबी रिश्तेदार की शहर में दोपहिया वाहनों की बड़ी एजेंसी भी है।

इस घटना के बाद शहर के डॉक्टरों और मेडिकल जगत से जुड़े लोगों में भी भय का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल और तकनीकी सबूतों के आधार पर धमकी देने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, EVM नहीं मिलीं समय पर — चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, EVM नहीं मिलीं समय पर — चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पंजाब में होने वाले नगर निगम और निकाय चुनाव इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की बजाय बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने मशीनें समय पर उपलब्ध न होने के चलते यह अहम फैसला लिया है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि...

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अमृतसर में परिवहन विभाग ने बकाया राशि और लंबित चालान नहीं भरने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में कई वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और अब इनके खिलाफ जब्ती अभियान भी चलाया जाएगा। इस संबंध...

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर कथित फायरिंग मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को राजनीति का मोहरा नहीं बनाया जाना चाहिए। सीएम मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कलाकार का...

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

पंजाब के जालंधर का एक युवक 15 दिनों तक मलेशिया में फंसे रहने के बाद आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आया। युवक की वापसी राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से संभव हो सकी। जानकारी के मुताबिक जालंधर निवासी आकाश न्यूजीलैंड से भारत लौट रहा था। इसी दौरान यात्रा और...

Get In Touch
close slider

Get In Touch