बादल परिवार से गठबंधन का मतलब ड्रग्स और गैंगस्टरराज की वापसी, बिट्टू के बयान से पुरानी सियासत बेनकाब: आप

by | Jan 16, 2026 | National

Jan 16, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के हालिया बयान को लेकर कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। आप पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि बिट्टू ने स्वयं यह स्वीकार कर लिया है कि बादल परिवार के साथ किसी भी तरह का गठबंधन पंजाब को फिर से ड्रग्स और गैंगस्टरवाद के अंधे दौर में धकेल देगा। पन्नू के मुताबिक, यह बयान केवल राजनीतिक टिप्पणी नहीं बल्कि 2007 से 2017 और 2017 से 2022 तक के शासनकाल की असलियत का कबूलनामा है।

अकाली-भाजपा और कांग्रेस शासन की सच्चाई आई सामने

शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बलतेज पन्नू ने कहा कि बिट्टू ने सार्वजनिक तौर पर यह कहकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि बादल परिवार के साथ गठबंधन का सीधा मतलब पंजाब में “चिट्टा” और गैंगस्टर संस्कृति की वापसी है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकारोक्ति बताती है कि 2007 से 2017 के अकाली-भाजपा शासन के दौरान किस तरह पंजाब को नशे और अपराध की आग में झोंका गया।

पन्नू ने कहा कि अगर बिट्टू को यह स्पष्ट रूप से पता है कि पंजाब में नशा तस्करी और गैंगस्टरवाद के लिए बादल परिवार जिम्मेदार रहा है, तो फिर भाजपा के कुछ नेता उनके साथ गठबंधन की पैरवी क्यों कर रहे हैं? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसका जवाब भाजपा की अंदरूनी राजनीति में छिपा है।

जाखड़ और कैप्टन पर भी उठे सवाल

आप नेता ने कहा कि आज पंजाब भाजपा की कमान पूर्व कांग्रेसी नेता सुनील जाखड़ के हाथ में है, जबकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। दोनों यह कहते रहे हैं कि भाजपा बिना बादल परिवार के पंजाब में राजनीतिक रूप से टिक नहीं सकती।

पन्नू ने सवाल उठाया कि क्या जाखड़ और कैप्टन को यह नहीं पता कि पंजाब में नशे और गैंगस्टरों को किसने संरक्षण दिया, या फिर वे राजनीतिक सुविधा के लिए इस सच्चाई को नजरअंदाज कर रहे हैं? बिट्टू के बयान ने इन दोनों नेताओं की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

2007-17 का दौर: नशा और गैंगस्टरवाद चरम पर

बलतेज पन्नू ने कहा कि 2007 से 2017 के अकाली-भाजपा शासन के दौरान पंजाब में ड्रग तस्करी और गैंगस्टर कल्चर अपने चरम पर पहुंच गया था। इसी दौर में पंजाब ने बड़े पैमाने पर ‘चिट्टा’ शब्द सुना, नाभा जेल ब्रेक जैसी घटनाएं हुईं और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि उसी समय नशा तस्करी के मामलों में अकाली नेताओं के नाम सामने आए, पुलिसकर्मियों पर हमले हुए और गैंगस्टरों का खुला आतंक देखने को मिला। पन्नू ने कहा कि पंजाब की जनता उस दौर को आज भी नहीं भूली है।

कांग्रेस शासन में भी रही चुप्पी

पन्नू ने 2017 से 2022 तक की कांग्रेस सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर बिट्टू को नशे और गैंगस्टरवाद की जड़ें मालूम थीं, तो कांग्रेस शासन के दौरान बादल परिवार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल एक-दूसरे को बचाने में लगे रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा गुटका साहिब की कसम खाकर नशा खत्म करने के वादे खोखले साबित हुए और जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

आप सरकार में बदला हालात

बलतेज पन्नू ने कहा कि 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब में नशे और गैंगस्टरवाद के खिलाफ वास्तविक कार्रवाई शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान अब दूसरे चरण में पहुंच चुका है और पंजाब पुलिस बिना किसी राजनीतिक दबाव के ड्रग माफिया और गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।

अंत में पन्नू ने कहा कि रवनीत बिट्टू को आप पर सवाल उठाने के बजाय अपनी पार्टी की लीडरशिप—सुनील जाखड़ और कैप्टन अमरिंदर सिंह—से जवाब मांगना चाहिए, जो बादल परिवार के साथ गठबंधन के सबसे बड़े समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग सब देख रहे हैं और राज्य को बर्बाद करने वाली सियासत को दोबारा लौटने नहीं देंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में पेपर लीक के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी सिफारिश, बिना रिश्वत और केवल मेरिट...

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहली बार पंजाब और चंडीगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।...

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज एवं महासचिव बलतेज पन्नू ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के कामकाज ने विपक्ष को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार गलत...

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार जगरूप सिंह सेखवां को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (State Vice President) नियुक्त किया गया है, जबकि तीन...

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

जालंधर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बड़ा कदम उठाया है। मोहाली स्थित स्पेशल NIA कोर्ट ने इस मामले में पाकिस्तानी आतंकवादी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch