गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रंग लाई, पुलिस को बड़ी सफलता: कुलदीप सिंह धालीवाल

by | Jan 12, 2026 | National

Jan 12, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में प्रदेश में गैंगस्टरवाद के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति अब ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगी है। उन्होंने बताया कि अमृतसर में हुए सरपंच जरनैल सिंह वलटोहा हत्याकांड की गुत्थी को पंजाब पुलिस ने महज 8 दिनों में सुलझाते हुए इस जघन्य अपराध में शामिल सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आप नेता प्रभवीर सिंह बराड़ के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस और जिला पुलिस टीमों की कार्यशैली की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता पंजाब पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और अन्य राज्यों की पुलिस के बीच बेहतरीन तालमेल का परिणाम है।

धालीवाल ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद बिहार, पटना, नांदेड़ और रायपुर (छत्तीसगढ़) जैसे विभिन्न शहरों में छिपते रहे, लेकिन पंजाब पुलिस ने करीब 110 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर और आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दबोच लिया।

उन्होंने जानकारी दी कि तरनतारन पुलिस ने इस मामले में कुलविंदर सिंह किंदा, अरमानदीप सिंह और हरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी भूमिका आरोपियों को हथियार और मोटरसाइकिल मुहैया कराने में सामने आई है। वहीं, छत्तीसगढ़ से पकड़े गए दो मुख्य शूटरों को जल्द ही पंजाब लाया जाएगा, जिनसे पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस तरह की वारदातों के पीछे विदेशों में बैठे ऑपरेटरों का हाथ है, जो फंडिंग और हथियारों की व्यवस्था करते हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब में अमन-कानून को भंग करने वालों के लिए केवल दो ही रास्ते हैं—जेल या फिर पुलिस की गोली

अंत में धालीवाल ने पंजाबवासियों को भरोसा दिलाया कि मान सरकार गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया के खिलाफ एक लंबी और निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब पुलिस ने अतीत के कठिन दौर में राज्य की रक्षा की थी, उसी तरह आज भी पुलिस दिन-रात मेहनत कर पंजाब में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch