भारत नगर चौक पर पैसे मांगने को लेकर हंगामा, किन्नरों के हाई-वोल्टेज ड्रामे से लगा ट्रैफिक जाम

by | Jan 1, 2026 | News

Jan 1, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

नगर के अति व्यस्त भारत नगर चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार सवार एक परिवार द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर किन्नरों ने हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि चौक के आसपास लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, एक कार सवार अपने परिवार के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान एक किन्नर ने कार के पास पहुंचकर पैसे मांगे। परिवार द्वारा विनम्रता से मना करने पर किन्नरों ने कार को बीच सड़क पर रोक लिया और बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।

परिवार का कहना था कि वे गहरे पारिवारिक सदमे से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनके पिता का निधन हुआ है, जिसके कारण पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। इसी वजह से वे किसी जरूरी काम से बाहर निकले थे और उस स्थिति में पैसे देने में असमर्थ थे। आरोप है कि इसके बावजूद किन्नरों ने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति काबू में नहीं आई। बाद में मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह हस्तक्षेप कर यातायात को सुचारू कराया। हालांकि, इस दौरान वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। कई बार लोग निजी परेशानियों या शोक की स्थिति में होते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनसे जबरन पैसे मांगे जाते हैं, जिससे आम जनता को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

योग जगत में अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के दम पर युवा योग साधिका वान्या शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। महज कम उम्र में 18 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर वान्या आज भारत की सबसे प्रेरणादायक युवा योग आइकनों में शुमार हो चुकी...

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में एक भाजपा पदाधिकारी की कथित नशा मामले में गिरफ्तारी ने पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर राजनीतिक...

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

महानगर में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक अंतरराज्यीय क्रिमिनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए लुधियाना पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के निर्देश पर पंजाब में रंगदारी, हथियार तस्करी और नशा...

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि कथित फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए राजनीतिक...

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने आए कुछ युवकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और बाद में पूछताछ करने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल...

Get In Touch
close slider

Get In Touch