हरमीत सिंह संधू ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना का किया स्वागत, कांग्रेस और भाजपा पर बोला तीखा हमला

by | Nov 9, 2025 | Political

Nov 9, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) के तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना का स्वागत करते हुए इसे पंजाबियों के लिए आस्था और सेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित यह पहल उन बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगी, जो लंबे समय से पवित्र स्थलों के दर्शन की इच्छा रखते थे।

हरमीत संधू ने कहा कि इस योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को एसी बसों, उत्तम होटलों और भोजन की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह योजना ‘सेवा और समानता’ की भावना का सच्चा उदाहरण है।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए संधू ने कहा कि तरनतारन उपचुनाव में हार देखकर कांग्रेस नेता बौखला गए हैं। उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे “मानसिक संतुलन खो बैठे हैं” और लगातार गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। जनता अब ऐसे नेताओं के बहकावे में नहीं आएगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए संधू ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रही है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी पर कब्जे की कोशिश और बाढ़ राहत राशि जारी न करने को केंद्र की नीयत पर सवाल बताया। उन्होंने कहा कि “सत्ता के लालच में भाजपा में शामिल कांग्रेसी सिर्फ सजावटी मंत्री बनकर रह गए हैं,” क्योंकि भाजपा की सरकार केवल निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।

संधू ने दोहराया कि पंजाब सरकार किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ का सर्वाधिक मुआवजा देकर यह साबित कर चुकी है कि वह जन-कल्याणकारी शासन का मॉडल है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch