जालंधर के पतारा थाने के बाहर बवाल: ग्रामीणों का धरना, चोरी के आरोपी को छोड़ने पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

by | Oct 31, 2025 | Crime

Oct 31, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर जिले के थाना पतारा के बाहर आज उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शख्स को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में बिना किसी ठोस कार्रवाई के छोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात गांव में हुई चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और थाना पतारा की पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस से उम्मीद थी कि वह आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, मगर उल्टा उसे छोड़ दिया गया।

जब यह बात गांव में फैली, तो लोग आक्रोशित हो उठे और थाने के बाहर भारी संख्या में जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस चोरी जैसे गंभीर अपराधों में ढिलाई बरत रही है, जिससे आम जनता का भरोसा कानून पर से उठता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना था कि अगर पुलिस इस तरह अपराधियों को संरक्षण देती रही, तो गांवों में अपराध बढ़ना तय है। उनका स्पष्ट कहना था कि पुलिस को तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को फिर से गिरफ्तार करना चाहिए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।

फिलहाल, पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत करने की कोशिश की और मामले की जांच का भरोसा दिलाया। देर शाम तक थाने के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त आगामी 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। योजना के तहत तीन...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch