बड़ी खबर: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया असम जेल से अमृतसर लाया गया

by | Oct 30, 2025 | Crime

Oct 30, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के चर्चित गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को असम की जेल से ट्रांजिट के जरिए देर रात अमृतसर लाया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम उसे रात करीब 1 बजे श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लेकर पहुंची, जहां से उसे सीधे बटाला ले जाया गया। इस दौरान पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जग्गू भगवानपुरिया को अमृतसर और बटाला में दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए पंजाब लाया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी कोर्ट में पेशी के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं।

गौरतलब है कि जग्गू भगवानपुरिया का नाम कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है, जिनमें गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस भी शामिल है। इससे पहले उसे मार्च 2025 में असम की जेल में शिफ्ट किया गया था। उस पर हत्या, फिरौती, गैंगवार और अवैध गतिविधियों से जुड़े कई संगीन मामले दर्ज हैं।

सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा कारणों के चलते उसकी पंजाब वापसी को लेकर पुलिस ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की, ताकि ट्रांजिट प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हमले की संभावना को टाला जा सके।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अदालत में पेशी के दौरान पंजाब पुलिस जग्गू भगवानपुरिया से कौन-सी नई जानकारियां हासिल करती है और किन मामलों में आगे की कार्रवाई तेज़ होती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch