बरनाला पुलिस ने सुखविंदर सिंह ‘कलकत्ता’ हत्याकांड सुलझाया, मुख्य आरोपी हरजिंदर सिंह समेत तीन गिरफ्तार

by | Oct 5, 2025 | Crime

Oct 5, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

गांव शहणा की पूर्व सरपंच मलकीत कौर के बेटे सुखविंदर सिंह उर्फ कलकत्ता की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बरनाला एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम और उनकी टीम ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर, गुरदीप दास उर्फ दीपी बावा और तीसरे आरोपी जगविंदर सिंह उर्फ पपलू को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात और पुरानी रंजिश

जानकारी के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 4 बजे शहणा बस अड्डे पर दुकान के अंदर बैठे सुखविंदर सिंह कलकत्ता को आरोपी हरजिंदर सिंह ने गोली मार दी थी।

  • आरोपी गुरदीप दास मृतक के परिवार से पुरानी रंजिश रखता था। वर्ष 2018 में उसकी पत्नी सरपंच चुनाव में मलकीत कौर (मृतक की मां) से हार गई थी।

  • मृतक ने उसके परिवार से पंचायती ज़मीन का कब्जा भी छुड़वाया था, जिसके चलते दुश्मनी और गहरी हो गई थी।

गिरफ्तारियां और बरामदगी

पुलिस ने तकनीकी और फोरेंसिक जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मुख्य आरोपी हरजिंदर सिंह से बरामद:

  • एक अवैध पिस्तौल 30 बोर

  • 3 जिंदा कारतूस

  • 120 कारतूस

जांच में सामने आया कि यह हथियार 3 अक्टूबर को लुधियाना से लाया गया था। आरोपी जगविंदर सिंह उर्फ पपलू भी हरजिंदर सिंह के साथ हथियार लेने गया था, जिसे गिरफ्तार कर नामजद कर लिया गया।

हत्या का कारण और सोशल मीडिया वीडियो

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हरजिंदर सिंह पैसों की मांग को लेकर सुखविंदर सिंह पर दबाव बना रहा था। मृतक द्वारा फोन न उठाने पर उसने हत्या की साजिश रच डाली।
हत्या के बाद हरजिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी भी ली।

पुलिस का बयान

डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने कहा,

“तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन की तलाश की जा रही है। बरामदगी के बाद फोरेंसिक जांच कर अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।”

पुलिस ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही यह अफवाहें गलत हैं कि मृतक ने अपना हथियार जमा कराया था। दरअसल, सुखविंदर सिंह कलकत्ता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर मई 2025 में एनओसी लेकर बेच दी थी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

पंजाब की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब फगवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चाम और जालंधर के भाजपा नेता जॉर्ज सागर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा,...

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

रूपनगर जिले के भनुपली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आनंदपुर साहिब हाइडल नहर का एक हिस्सा भनुपली साइफन के पास अचानक ओवरफ्लो होने लगा। नहर से पानी बाहर निकलता देख आसपास के गांवों के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत संबंधित विभाग को सूचना...

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, एक दिन में कीमतों में बड़ी गिरावट

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, एक दिन में कीमतों में बड़ी गिरावट

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार सोने और चांदी के दामों में भारी कमी आई है, जिससे ग्राहकों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch