केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने फगवाड़ा के बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, प्रभावितों से की मुलाकात

by | Sep 16, 2025 | National

Sep 16, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा: केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार मंत्री श्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने फगवाड़ा और आसपास के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रावलपिंडी, दुग्गा, नसीराबाद के बाढ़ प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया।

बाद में केंद्रीय मंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला एवं अन्य नेताओं के साथ महेड़ू, चहेड़ू और हरदासपुर में बाढ़ से क्षतिग्रस्त घरों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उन्हें राहत का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके पर मौजूद एडीसी और एसडीएम फगवाड़ा को क्षति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजने के निर्देश भी दिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने बताया कि पंजाब के लगभग 1,500 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब दौरे के दौरान तुरंत 1,600 करोड़ रुपये का राहत कोष देने की घोषणा की है। इसके अलावा पंजाब सरकार के पास 12,000 करोड़ रुपये का स्टेज डिजास्टर रिस्पांस फंड (SDRF) भी उपलब्ध है। केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई नुकसान रिपोर्ट के आधार पर 100 करोड़ रुपये अतिरिक्त भी प्रदान किए हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी का आदमपुर हवाई अड्डे पर स्वागत पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और जिला भाजपा अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी से किया। इसके बाद मंत्री ने विजय सांपला के फगवाड़ा स्थित आवास का दौरा कर भाजपा नेताओं के साथ फगवाड़ा की राजनीतिक गतिविधियों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch