
लुधियाना: थाना डेहलों के अधीन गांव लहरा में बीती रात आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और ट्रक यूनियन अहमदगढ़ के प्रधान सुखविंदर सिंह छिंदा पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने पहले उन पर गोलियां चलाईं और फिर उनके आंगन में खड़ी स्विफ्ट डिज़ायर कार को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।
🔴 कैसे हुआ हमला?
छिंदा ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे जब वे घर का मुख्य गेट बंद कर सोने जा रहे थे, तभी कुछ व्यक्ति गेट फांदकर घर में दाखिल हुए और उन पर गोलियां चला दीं। छिंदा किसी तरह भागकर कमरे में छिपे और अपनी जान बचाई।
इसके बाद हमलावरों ने उनकी कार को आग के हवाले कर दिया। जाते-जाते उन्होंने घर के गेट पर कई राउंड फायरिंग भी की।
🔥 नुकसान और दहशत
-
कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
-
हमलावरों ने छिंदा के चाचा के बेटे की फैक्ट्री के बाहर रखी पराली को भी आग लगा दी, जिससे भारी नुकसान हुआ।
-
हमले से पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया।
👮 पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही थाना डेहलों के प्रमुख इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में कुलदीप सिंह और उसके साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।








