
शहर में अपराध की बड़ी वारदात सामने आई है। बहादुर रोड नई सब्जी मंडी गेट नंबर 1 के बाहर नरेश नामक युवक पर जानलेवा हमला हुआ।
जानकारी के मुताबिक, नरेश को पिछले कुछ दिनों से धमकी भरे फोन आ रहे थे। इसी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने उस पर पहले बोतलों से हमला किया और फिर तीन गोलियां चलाईं। हालांकि, गनीमत रही कि गोलियां नरेश को नहीं लगीं और उसकी जान बच गई।
हमले के बाद नरेश काफी सहमा हुआ है। वहीं इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।









