पंजाब में बाढ़ से हालात गंभीर, CM भगवंत मान ने PM मोदी से 60,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग

by | Aug 31, 2025 | National

Aug 31, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से राज्य के रुके पड़े 60,000 करोड़ रुपये के फंड तुरंत जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय बाढ़ जैसी भीषण आपदा से गुजर रहा है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि भारी बारिश और डैमों से पानी छोड़े जाने के कारण सात जिलों—गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और होशियारपुर—में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। करीब एक हज़ार गांव और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। लगभग तीन लाख एकड़ खेतीबाड़ी ज़मीन, विशेषकर धान की फसलें, पानी में डूब चुकी हैं। इससे किसानों को वाड़ी से ठीक पहले भारी नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, पशुधन की हानि से डेयरी फार्मिंग और पशुपालन पर निर्भर ग्रामीण इलाकों की रोज़ी-रोटी पर भी गंभीर असर पड़ा है।

मान ने कहा कि जीएसटी लागू करने और वैट शासन से बदलाव के चलते पंजाब को 49,727 करोड़ रुपये का वित्तीय घाटा हुआ है, जिसका अब तक कोई मुआवज़ा नहीं मिला। इसके अलावा, ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) और मार्केट डेवलपमेंट फंड (एमडीएफ) में भी 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कटौती हुई है। हाल ही में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 828 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट भी रद्द कर दिए गए, जिससे ग्रामीण संपर्क सड़कों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि स्टेट डिज़ास्टर रिस्पांस फंड (SDRF) में पर्याप्त राशि है, लेकिन गृह मंत्रालय के मौजूदा मानदंड किसानों, पशुपालकों और अन्य वर्गों को हुए असली नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब फसल का नुकसान 33% या उससे अधिक होता है तो मुआवज़े के तौर पर सिर्फ 6,800 रुपये प्रति एकड़ दिए जाते हैं, जो प्रभावित किसानों के साथ “कोरा मज़ाक” है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस समय अतिरिक्त 8,200 रुपये प्रति एकड़ जोड़कर किसानों को कुल 15,000 रुपये प्रति एकड़ दे रही है, लेकिन यह भी पर्याप्त नहीं है। मान ने मांग की कि फसलों के वास्तविक नुकसान को देखते हुए मुआवज़ा कम से कम 50,000 रुपये प्रति एकड़ किया जाए और SDRF के नियमों में ज़मीनी हकीकतों के मुताबिक संशोधन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अपील की कि पंजाब जैसे नाज़ुक हालात का सामना कर रहे राज्य को तुरंत 60,000 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी कर राहत प्रदान की जाए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch