लुधियाना में पटवारियों का बड़ा फेरबदल: डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने 60 पटवारियों के तबादले किए

by | Aug 30, 2025 | News

Aug 30, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने शहर के राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 60 पटवारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक कई पटवारियों को अलग-अलग इलाकों में नई तैनाती दी गई है।

तबादले की सूची में लवली कुमार को मानुके, गुरप्रीत को सिंह लुधियाना वैस्ट, अंजली सैनी को हठूर, अमनदीप सिंह को धमोट-1, अमनप्रीत कौर को बुर्ज हरी सिंह, लवप्रीत सिंह को पोना, सुरेश कुमार को तखरा, महक को कुलार, सिमरनजीत कौर कोहाड़ा, हरदीप शर्मा को कोड़ी, गुरप्रीत सिंह को गुड़ा, यातिष बाली को लुधियाना ईस्ट, आलामजोत सिंह को दोलें कलां, जसपिंदरवीर सिंह को चक भाईका, बिकर सिंह को सखाना, वनीत धवन को कूम खुर्द, सिमरनजीत सिंह को वैस्ट लुधियाना में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा गुरप्रीत सिंह, अनमोल सिंह, गुरविंदर पाल, हरमनप्रीत, सुखमिंदर कुमारी, रमनदीप, जसप्रीत सिंह, गगनदीप, तानिया मित्तल, मनदीप कौर, अमरिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, विकुल कुमार, तरण सिंह, संदीप कुमार, कृष्ण सिंह, विक्रम सिंह, सृष्टि शर्मा, दीपक, जसकार्नवीर सिंह, गुरतेज सिंह, कुलवीर कौर, अवतार सिंह, मुनीश कुमार, अमित कुमार, गुरप्रीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, अर्शदीप सिंह, दिवाकर मिश्रा, हरजस और लोकेश पुरी सहित अन्य पटवारियों को भी लुधियाना ईस्ट व वेस्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में तैनाती दी गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह कदम विभागीय कामकाज को पारदर्शी बनाने और क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch