फगवाड़ा में आप नेता हरजी मान का पर्यावरणीय अभियान, 35 हजार पौधे लगाने का संकल्प

by | Aug 29, 2025 | News

Aug 29, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा हलका फगवाड़ा इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पौधारोपण अभियान फगवाड़ा क्षेत्र के गांवों में लगातार जारी है। इस अभियान के तहत 35 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में गांव महेड़ू में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ आप नेता जोगिंदर सिंह मान ने पौधारोपण की शुरुआत की। उन्होंने अपने हाथों से पहला पौधा लगाते हुए कहा कि पेड़ लगाना मानवता को बचाने का एक महान प्रयास है। आज पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ गया है।

जोगिंदर सिंह मान ने पर्यावरण प्रेमियों से अपील की कि लगाए गए पौधों की देखभाल को प्राथमिकता दी जाए, ताकि ये बड़े होकर मानवता के रक्षक बन सकें।

हरजी मान ने बताया कि गांवों और शहरों में पर्यावरण प्रेमियों का पौधारोपण के प्रति उत्साह सराहनीय है। जो लोग अपने घरों और बगीचों में पौधे लगाना चाहते हैं, उन्हें मुफ्त पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही 35 हजार पौधों का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

इस मौके पर गांव की सरपंच रानी ने भरोसा दिलाया कि लगाए गए पौधों की देखभाल पूरी जिम्मेदारी से की जाएगी। इस अवसर पर पंचायत सचिव मलकीत चंद, मेजर सिंह जीआरएस, पंचायत सदस्य गुरमीतो, मलकीत सिंह, बूटा, परविंदर सिंह, राजवंत कौर, तीरथ सिंह नंबरदार, सुरिंदर पाल सिंह (सेवानिवृत्त एक्सईएन), फुमन सिंह, सुरजीत सिंह, सूबा राम, दर्शन राम आदि मौजूद रहे।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के गोराया में पुलिस ने लूट और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरविंदर सिंह विरक (एसएसपी जालंधर देहाती) के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस...

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा में सीनियर पत्रकार अमर पासी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 25 मार्च को हुए इस हमले के बाद थाना सतनामपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले का मुख्य...

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

भगवंत सिंह मान ने अपने हालिया नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे को पंजाब के लिए “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने राज्य के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट पेश...

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

पंजाब के अबोहर में एक साधारण मजदूर की किस्मत ने ऐसा करवट लिया कि वह रातों-रात लखपति बन गया। शहर के रहने वाले राकेश कुमार ने महज 12 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदकर 1 लाख रुपये का बंपर इनाम जीत लिया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, राकेश...

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch