सिक्योरिटी विवाद के चलते हनी सिंह ने फिल्म फेयर अवॉर्ड शो में परफॉर्मेंस रद्द की

by | Aug 29, 2025 | International

Aug 29, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

मोहाली में 23 अगस्त को आयोजित फिल्म फेयर अवॉर्ड शो के दौरान गायक और रैपर हनी सिंह को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। दरअसल, हनी सिंह को शो में अपनी परफॉर्मेंस देनी थी लेकिन सिक्योरिटी कारणों के चलते उन्हें यह रद्द करनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, हनी सिंह अपने निजी सिक्योरिटी गार्ड्स को लेकर शो में प्रवेश करना चाहते थे। आयोजकों और सिक्योरिटी एजेंसियों की ओर से इसकी अनुमति न मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया। लंबे समय तक चली बातचीत का कोई हल न निकलने पर हनी सिंह ने कार्यक्रम छोड़ने का फैसला किया।

विरोध की आवाजें भी उठीं

इस बीच, सामाजिक संगठनों और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पंडित धरेनवर ने हनी सिंह की परफॉर्मेंस का विरोध जताया। उनका कहना था कि हनी सिंह के गाने युवाओं पर गलत असर डालते हैं और पंजाब की संस्कृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

गायक जसबीर जस्सी ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर हनी सिंह को बुलाने पर सवाल उठाए। जस्सी ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है और ऐसे में हनी सिंह जैसे गायक को बुलाना उस मुहिम के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में एक विवादित गाने को लेकर हनी सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी।

कार्यक्रम में मौजूद रही हस्तियां

फिल्म फेयर अवॉर्ड शो में फिल्म और संगीत जगत की कई नामी हस्तियां मौजूद थीं। पंजाब पुलिस और आयोजकों की ओर से सख्त सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे। हालांकि हनी सिंह के न आने से उनके प्रशंसक निराश जरूर हुए, लेकिन कार्यक्रम बाकी कलाकारों की मौजूदगी में सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और...

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch