पंजाब में बारिश का कहर: मौसम विभाग ने 1 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

by | Aug 29, 2025 | States

Aug 29, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब। लगातार हो रही भारी बारिश ने पंजाब के हालात बिगाड़ दिए हैं। कई गांवों में पानी भरने से लोग घरों में कैद हो गए हैं और सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अगस्त से 1 सितंबर तक पंजाब के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विशेषकर 29 अगस्त को बारिश की स्थिति गंभीर रहने की आशंका जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में तेज बारिश के कारण भाखड़ा डैम और पौंग डैम की गोबिंद सागर झील में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, भाखड़ा डैम का जलस्तर 1671.80 फीट दर्ज किया गया, जबकि पौंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है।

बीबीएमबी प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पौंग डैम से 1,04,989 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा है। इसके साथ ही पठानकोट में भाखड़ा, पौंग और माधोपुर हेडवर्क्स से पानी छोड़े जाने के कारण फिरोजपुर, फाजिल्का, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, गुरदासपुर और डेरा बाबा नानक इलाकों के सैकड़ों गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कई जगहों पर पानी का स्तर 7 फीट तक पहुंच गया है।

लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, जबकि आम लोगों का कामकाज भी ठप हो गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch