फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी की विकास समीक्षा बैठक, निगम अधिकारियों को दिए तेज़ी से काम करने के निर्देश

by | Aug 28, 2025 | News

Aug 28, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं फगवाड़ा विधानसभा हलका इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान ने शुक्रवार को निगमायुक्त डॉ. अक्षिता गुप्ता की उपस्थिति में स्थानीय निगम मीटिंग हॉल में एक अहम बैठक की।

बैठक में आप पार्टी के पार्षदों और वार्ड इंचार्जों ने विशेष रूप से भाग लिया। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही निगमायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे शहरवासियों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करें और विकास कार्यों में तेजी लाएँ।

बैठक के बाद हरजी मान ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य निगम अधिकारियों को शहर के विभिन्न वार्डों से जुड़े विकास कार्यों से अवगत करवाना और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने कहा कि “शहर के समग्र विकास, सुंदरता बढ़ाने और आम नागरिकों की शिकायतों को दूर करना हमारा पहला कर्तव्य है, जिसे हम लगातार निभाते रहेंगे।”

इस अवसर पर निगम अधिकारियों में राजेश चोपड़ा एससी, प्रदीप चोटानी एसडीओ सीवरेज बोर्ड, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह, राकेश कुमार जेई आदि मौजूद रहे। वहीं, डिप्टी मेयर विक्की सूद, गुरदीप दीपा, हरमेश पाठक, जसदेव सिंह प्रिंस, अंकुश ओहरी, इंद्रजीत, रवि सिद्धू, उमेश कुमार, मदन लाल, सतीश बंटी, प्रितपाल कौर तुली, बलविंदर बिंदा, अमनदीप कौर, मंजीत कौर, समर गुप्ता, मंजीत कुमार, चमन लाल, राजेश कौलसर, सीमा राणा, दीपक कुमार, नवनीत उप्पल, राजिंदर घेड़ा, मुनीश टांडा, दर्शन लाल, सोनू पहलवान, सोनू मदान, रविंदर शेरगिल, राजकुमार, गुरदीप सिंह तुली, मितुल सुधीर, विक्रम बघानिया, सायरा सेठी पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
जालंधर के कैफे में बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा! युवती ने लगाए ₹20 हजार कैश चोरी के आरोप

जालंधर के कैफे में बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा! युवती ने लगाए ₹20 हजार कैश चोरी के आरोप

लंधर के एक प्रसिद्ध कैफे में आयोजित बर्थडे पार्टी उस समय विवाद में बदल गई जब एक युवती ने अपने पर्स से 20 हजार रुपये नकद चोरी होने का आरोप लगाया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ और पुलिस को सूचना देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की...

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch