गायक गुरु रंधावा मुश्किल में: आपत्तिजनक गीत के बोल को लेकर समरला कोर्ट ने किया समन जारी

by | Aug 28, 2025 | International

Aug 28, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा के लिए कानूनी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। समरला ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 2 सितंबर को पेश होने का समन भेजा है। यह कार्रवाई समरला तहसील के बर्मा गांव निवासी राजदीप सिंह मान की शिकायत पर हुई है।

शिकायतकर्ता ने गायक के नए गाने “सिरा” की एक पंक्ति “जम्मेयां नु गुढ़ती ‘च मिलदी अफीम ऐ” को आपत्तिजनक करार दिया है। एडवोकेट गुरवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस पंक्ति में “गुढ़ती” शब्द का प्रयोग अनुचित तरीके से किया गया है, जबकि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में इसका विशेष महत्व है।

मामले में गायक को पहले कानूनी नोटिस भी भेजा गया था। नोटिस के बाद गुरु रंधावा ने सफाई देते हुए यूट्यूब को छोड़कर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उक्त पंक्ति को बदलकर “गुढ़ती ‘च मिलदी जमीन कर दिंदे हां” कर दिया। इसके बावजूद शिकायतकर्ता ने इसे गंभीर मानते हुए कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर कोर्ट ने गायक को 2 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए नए हलका इंचार्ज की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी युवा नेता रौबी कंग को सौंपी है।...

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch